एक्सप्लोरर

Delhi: महिलाओं के लिए बस नहीं रोकने वाले ड्राइवर पर एक्शन, CM केजरीवाल बोले- 'मेरी सभी ड्राइवर भाइयों और बहनों से...'

DTC Bus Driver: महिला बस यात्रियों के लिए बस न रोके जाने वाले मामले पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री से शिकायत की थी. कुछ देर में ही बस ड्राइवर और स्टाफ पर कार्रवाई की गई.

राजधानी में दिल्ली सरकार की तरफ से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कई स्कीम और दिशा निर्देशों के आधार पर लोगों के सफऱ को आसान बनाने की कवायद तेज कर दी गई है लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं कि कुछ विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी की वजह से दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्षमता अनुसार ज्यादातर यात्रियों को सुविधाजनक सफर नहीं उपलब्ध हो पाता है. इसको लेकर कई बार यात्रियों द्वारा परिवहन विभाग के खिलाफ शिकायत भी की जाती है.

लेकिन गुरुवार (18 मई) दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐसे ही एक मामले पर संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए और इतना ही नहीं तत्परता दिखाते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा शिकायत के तौर पर भेजे गए उस वीडियो के आधार पर बस ड्राइवर और स्टाफ के खिलाफ कुछ ही देर में कार्रवाई भी कर दी गई है.

महिला यात्रियों के लिए ड्राइवर ने नहीं रोका बस

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को टैग किया जिसमें कुछ महिलाओं के रोकने के बावजूद डीटीसी बस ड्राइवर द्वारा बस को नहीं रोका जाता है. इस पर सीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा की - ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है. इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिसके बाद उन्होंने कर्मचारी पर सख्त एक्शन लेने का महिला यात्रियों को भरोसा जताया.

कुछ ही देर में परिवहन मंत्री ने लिया एक्शन

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने स्वयं इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कुछ ही देर में बड़ी कार्रवाई की. जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि - बस ड्राइवर को बदलकर अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है,इस मामले को लेकर पूरे बस स्टॉफ और संबंधित कर्मचारियों पर जांच शुरू कर दी गई है. इसके अलावा परिवहन मंत्री ने यात्रियों को भरोसा जताते हुए यह भी कहा कि अगर ऐसी अनियमितता कहीं भी देखने को मिलती है तो उसका वीडियो बनाकर साझा करें, तत्काल उस बस ड्राइवर और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी.

एक्शन के बाद क्या बोले सीएम?

एक्शन के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मेरी सभी ड्राइवर भाइयों और बहनों से अपील है कि तय बस स्टैंड पर बस ज़रूर रोकें. ऐसी कुछ शिकायतें आयीं हैं कि महिलाओं को देखकर कुछ ड्राइवर बस नहीं रोकते. ये सही नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget