एक्सप्लोरर

Delhi: पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में छुपाकर तीन करोड़ से ज्यादा के सोने की तस्करी, ऐसे पकड़े गए

Smuggled Gold Recovered: बरामद सोने की कीमत तीन करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे कस्टम की टीम ने कस्टम्स एक्ट 1962 के सेक्शन 110 के तहत जब्त कर लिया है.

Gold in Portable Oxygen Concentrator: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली कस्टम विभाग की टीम ने सोने की तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है. कस्टम की टीम ने एक विदेशी हवाई यात्री को गिरफ्तार भी किया है. कस्टम की टीम ने उसके कब्जे से 3 करोड़ 35 लाख का सोना बरामद किया है. आरोपी हवाई यात्री केन्या का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, वह नैरोबी से दिल्ली पहुंचा था.

तस्करी की सूचना पर विदेशी यात्री को रोका
कस्टम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सूत्रों से मिली तस्करी की सूचना के आधार पर कस्टम की टीम ने नैरोबी से फ्लाइट नम्बर ईके-516 से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 03 पहुंचे संदिग्ध हवाई यात्री को जांच के लिए रोका. इसके बाद यात्रियों की तलाशी ली गयी. इसी दौरान तस्करी के सोने की यह खेप बरामद की गई. अब कस्टम की टीम उक्त तस्कर से पूछताछ कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि सोने की यह खेप कहां डिलीवर की जानी थी. 

कई गोल्ड बार बरामद
कस्टम की टीम के अनुसार, आरोपी के व्यक्तिगत और लगेज की जांच में तो कस्टम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन जब कस्टम ने उसके साथ मौजूद 04 महीने के गंभीर बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट पहुंचाने वाले पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से सात किलो वजन के सोने के कई बार बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

सोने को जब्त कर विदेशी यात्री को किया गिरफ्तार
बरामद सोने की कीमत तीन करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे कस्टम की टीम ने कस्टम्स एक्ट 1962 के सेक्शन 110 के तहत जब्त कर लिया है, जबकि विदेशी हवाई यात्री के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज कर सेक्शन 104 के तहत उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: Delhi: आतिशी और सौरभ भारद्वाज के शपथ ग्रहण की तारीख तय, सामने आई ये जानकारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget