एक्सप्लोरर

Delhi: आतिशी और सौरभ भारद्वाज के शपथ ग्रहण की तारीख तय, सामने आई ये जानकारी

Delhi Government Minister: आम आदमी पार्टी  के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे. उपराज्यपाल वीके सक्सेना उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

Delhi News: आम आदमी पार्टी  के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे. उपराज्यपाल वीके सक्सेना उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दो मंत्री पद खाली हो गए थे. सिसोदिया को  दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले और सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है, दोनों फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. 

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया सिसोदिया और जैन का इस्तीफा
मंगलवार (7 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्री भी नियुक्त किया है. एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने मनीष सिसोदिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. सत्येंद्र जैन को लेकर भी इसी तरह की नोटिफिकेशन जारी की गई थी.

LG ने की थी आतिशी और भारद्वाज के नामों की सिफारिश
बता दें कि अरविंद केजरीवाल की सिफारिश पर दिल्ली LG विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति मुर्मू से दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्तियों के लिए आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों की सिफारिश की थी. सूत्रों ने कहा कि आतिशी और भारद्वाज 9 मार्च को शपथ लेने के बाद 17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री शामिल होंगे.

शराब नीति घोटाले में गिराफ्तार किए गए सिसोदिया
गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पिछले साल 30 मई को ईडी द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, वह पिछले 9 महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं. आतिशी 2020 से ही आप की विधायक हैं और पार्टी की स्थापना के समय से ही उससे जुड़ी हुई हैं. वह मनीष सिसोदिया के शिक्षा विभाग में उनकी सलाहकार थीं. सौरभ भारद्वाज 2013 से आप के विधायक हैं और इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं.

Delhi: सीएम केजरीवाल पर BJP नेता कपिल मिश्रा का तंज, कहा- 'अब भी संभल जाएं...हो सकता है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget