एक्सप्लोरर

BJP जल्द करेगी दिल्ली यूनिट के नई टीम की घोषणा, चुनाव के लिए रखा गया है ये पैमाना

Delhi Politics: दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके पहले बीजेपी अपनी नई टीम के चयन पर काम कर रही है जिसके लिए कुछ खास पैमाने तय किए गए और उसी आधार पर टीम बनाई जाएगी.

Delhi News: दिल्ली बीजेपी (BJP) के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति इस महीने के अंत में होने की संभावना है. यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी. उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और अन्य पद पर नियुक्ति होनी है. यह नियुक्ति तब से लंबित है जब से वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने मार्च में दिल्ली बीजेपी के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. नई टीम के गठन की प्रक्रिया धीमी हो गई है जिसकी वजह यह है कि जून में पूरे महीने दिल्ली बीजेपी ने कैम्पेन चलाया है.
 
दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि पदाधिकारियों की नियुक्ति से पहले 14 जिलों के अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की जानी है. महासचिव (संगठन) से सलाह-मशवरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने हर पद के लिए तीन से चार उन संभावितों को शॉर्टलिस्ट किया है जिनके अच्छे संपर्क, अनुभव और अच्छा प्रदर्शन है.

इन नेताओं को किया जा सकता है ड्रॉप
लिस्ट पर आखिरी मुहर के लिए केंद्रीय नेतृत्व को नाम भेजे जाएंगे. वहां से हरी झंडी मिलने के बाद वीरेंद्र सचदेवा नई टीम की घोषणा कर देंगे. सूत्रों ने बताया कि कई वरिष्ठ नेता जिन्हें लगातार टीम में जगह दी जा रही है उन्हें इस बार ड्रॉप किया जा सकता है. ये वैसे नेता हैं जो प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद भी पद पर बने हुए हैं. दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं तो पार्टी उसे ध्यान में रखकर भी पदाधिकारियों का चुनाव करेगी. चुनाव के लिए मजबूत नेताओं की जरूरत है जिनकी राजनीतिक उपयोगिता हो. 

अप्रैल में किया गया था यह बदलाव
दिल्ली बीजेपी इकाई के पदाधिकारियों में एक अध्यक्ष, चार महासचिव, आठ उपाध्यक्ष और सचिव होते हैं. अप्रैल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली और हिमाचल इकाई के महासचिव (संगठन) में फेरबदल किया था. दिल्ली बीजेपी के महासचिव (संगठन) पद पर तैनात सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भेज दिया गया था और हिमचाल में उनके समकक्ष पवन राणा को दिल्ली लाया गया. 

ये भी पढ़ें- Vegetables Price In Delhi: टमाटर के बाद अब मिर्ची, अदरक और धनिया की कीमत ने छुआ आसमान, चेक करें नए रेट
.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget