एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP का चुनावी पैंतरा, जारी किया 'आप-दा-ए-आज़म' गाना

Delhi Election: दिल्ली BJP कार्यालय में आप-दा-ए-आज़म टाइटल गाना जारी किया गया. इस गाने में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया है और टैक्स पेयर्स के पैसों की लूट का दावा किया गया है.

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार (11 जनवरी) को अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार और लूट से बनाए गए शीशमहल की कहानी बयान करता गाना 'आप-दा-ए-आजम' लांच किया. वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाेत हुए कहा, "जो शख्स दिल्ली को संभालने और परिवर्तन करने आया था उसने परिवर्तन तो किया लेकिन अपने व्यवहार का. दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं."

'शीश महल का 3D मॉडल लगाया गया'

अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते फ्लैग स्टाफ स्थित निवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है. 6 जनवरी 2025 को दिल्ली बीजेपी के दफ्तर में अरविंद केजरीवाल के आवास का 3D मॉडल लगाया गया जिसके जरिए AAP सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया. इस कड़ी में शनिवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसके जरिए बंग्ले को लेकर निशाना साधा गया.

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं, "मुगलों का राज जब दिल्ली में था तो लोग महल देखने आते थे लेकिन दिल्ली के आप-दा वाले आजम ने जो महल बनाया वह दिल्ली के खून पसीने को लूटकर एक शीशमहल बनाया और वो आज दिल्ली के माथे पर कलंक है."

अरविंद केजरीवाल को 'आप-दा-ए-आजम' कहा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आज दिल्ली वालों के सामने शीशमहल है लेकिन इसके बावजूद रोज उसे छुपाने की कोशिश की जाती है और उन दिल्लीवालों को गाली देता है जो इन्हें चुन कर सत्ता में लेकर आए."

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को आप-दा-ए-आजम की संज्ञा दी और कहा कि दिल्ली को लूटने और बर्बाद करने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है. आज दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के सिंडिकेट का मामला, पुलिस ने AAP विधायक महेंद्र गोयल को भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget