एक्सप्लोरर

हरियाणा में AAP ने दी गारंटी तो बीजेपी ने दिलाई दिल्ली की याद, क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

Delhi News: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने फ्री बिजली और पानी जैसी सुविधाओं के संदर्भ में निशाना साधा है.

Delhi Politics: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) की गारंटी पर दिल्ली बीजेपी (BJP) ने निशाना साधा है. बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की गारंटी झूठी साबित हुई है. 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरवाल ने सब्जबाग दिखाये थे. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए कई गारंटी का एलान किया था. हर साल 100 नए स्कूल बनाने की घोषणा की गयी थी. आज तक एक भी नया स्कूल दिल्ली के अंदर नहीं बना. 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी उपलब्धियों में शुमार करते हैं. सच्चाई है कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है. मोहल्ला क्लिनिक केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार का स्त्रोत बन गई. एक फोन नम्बर से रोजाना दस-दस मरीजों का फर्जी पंजीकरण कर घोटाला किया गया. फ्री बिजली और पानी की भी दिल्ली वालों को गारंटी दी गयी थी. आज दिल्ली वालों के बिजली बिल सबसे ज्यादा आ रहे हैं. मध्यम वर्ग परिवार को 10 रुपये, दुकानदार को 18 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल भरना पड़ रहा है''.

हरियाणा में AAP ने दी गारंटी

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'दिल्ली में लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं. महंगे कनेक्शन के बावजूद जल बोर्ड गंदे पानी की सप्लाई करता है. दिल्ली में पानी का कनेक्शन लेना सबसे महंगा हो गया है.''

उन्होंने केजरीवाल के एक और चुनावी वादे प्रदूषण मुक्त दिल्ली की याद दिलाई. सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के माथे पर विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी होने का कलंक लग चुका है. 2023-24 की सर्दी में एयर क्वालिटी इंडेक्स का 400 पार होना शर्मनाक है.

BJP ने दिलायी दिल्ली की याद

सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा, ''अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार हटाने और लोकपाल लाने के सपने दिखाकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे. केजरीवाल ने गरीब एवं मध्यम वर्ग को सपने बेचकर सत्ता की बागडोर संभाली थी. आज केजरीवाल की सरकार में भ्रष्टाचार फैला हुआ है. मंत्री और मुख्यमंत्री तक जेल की हवा खा रहे हैं. लोकायुक्त मंत्री एवं विधायकों पर टिपण्णी करते हैं. केजरीवाल सरकार को लोकायुक्त की टिप्पणी से फर्क नहीं पड़ता. यही वजह है कि आज दिल्ली परिवर्तन की मांग कर रही है.''

Kanwar Yatra 2024: SC के फैसले पर संजय सिंह का BJP पर हमला, 'कभी हिटलर के जमाने में...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget