एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: बीजेपी ने काटा मीनाक्षी लेखी का टिकट, दिल्ली से बाहर इस सीट से मिलेगा मौका?

Delhi BJP Candidate List: दिल्ली में बीजेपी ने चार सांसदों का टिकट काटकर सबको चौंका दिया. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का भी नाम शामिल है. क्या उन्हें दिल्ली के बार कहीं से टिकट मिलेगा?

दिल्ली में बीजेपी ने चार सांसदों का टिकट काटकर चौंका दिया. शनिवार (2 मार्च) को पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किय गया. मनोज तिवारी को छोड़कर सभी नए कैंडिडेट दिल्ली में उतारे गए हैं. दो सीटों पर अभी ऐलान नहीं हुआ है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का भी टिकट काट दिया. 2019 के लोकसभा चुनाव में वो नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं. इस बीच न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मीनाक्षी लेखी को चंडीगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. इस सीट से बीजेपी की किरण खेर मौजूदा सांसद हैं.

बीजेपी ने सांसद मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा है.  मीनाक्षी लेखी के अलावे हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया गया. दक्षिणी दिल्ली की पूर्व मेयर और बीजेपी की दिल्ली इकाई की महासचिव कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी. उनको दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे और दो बार के निवर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा की जगह टिकट दिया गया है. सहरावत जाट समुदाय से हैं. 

BJP Candidate List: पिता थे सीएम, खुद दो बार रहे सांसद, BJP ने काटा प्रवेश वर्मा का टिकट

बीजेपी ने फिलहाल पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. बीजेपी ने दक्षिण दिल्ली से दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी के बजाय दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी को इस सीट से टिकट दिया. रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. 

‘कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ के सचिव प्रवीण खंडेलवाल चांदनी चौक से बीजेपी के उम्मीदवार बने हैं. पार्टी ने इस सीट से दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की जगह खंडेलवाल को मैदान में उतारा है. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह एक बार फिर जन प्रतिनिधि के रूप में गौतमबुद्ध नगर की सेवा कर सकें. बीजेपी ने शर्मा को गौतमबुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है. यह चौथी बार है जब पार्टी ने शर्मा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget