एक्सप्लोरर

दिल्ली बीजेपी के 100 दिन पूरे, रेखा गुप्ता के साथ चर्चा करेंगे अनुपम खेर, रिपोर्ट कार्ड में इन कार्यों का है जिक्र

Rekha Gupta: CM रेखा गुप्ता अपने 100 दिनों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी, जिसमें अनुपम खेर उनके साथ चर्चा करेंगे. कार्यक्रम के बाद BJP विधायक–पार्षद इसे वार्ड स्तर तक लोगों तक पहुंचाएंगे

Rekha Gupta News: दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आज (31 मई) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यों का ब्यौरा पेश करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर मुख्यमंत्री के साथ बीते 100 दिनों को लेकर बातचीत करेंगे.

इससे पहले दिल्ली सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 दिनों के कामकाज से जुड़ी एक बुकलेट जारी करते हुए कहा, "यह रिपोर्ट कार्ड नहीं, वर्क बुक है." इस वर्क बुक में सबसे पहले यमुना की सफाई का उल्लेख है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

रेखा गुप्ता ने साधा AAP पर निशाना
एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करने और केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू कर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था को सरकार की 100 दिनों की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया गया है. अपनी सरकार को "काम करने वाली सरकार" बताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा, "वो नाम (प्रचार) करने वाली सरकार थी, यह काम करने वाली सरकार है. वो मेवा खाने वाली सरकार थी, यह सेवा करने वाली सरकार है."

विकसित भारत – विकसित दिल्ली के लक्ष्य के साथ काम कर रही है सरकार- CM
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने जनहित में अनेक कार्य किए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार "विकसित भारत – विकसित दिल्ली" के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है.

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी ऐलान किया कि 31 मई के कार्यक्रम के बाद दिल्ली के वार्ड स्तर तक बीजेपी के विधायक और पार्षद सरकार के 100 दिनों के काम का हिसाब जनता तक पहुंचाएंगे. 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का व्यापक संदेश देने के लिए 31 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने में दिल्ली बीजेपी पूरी तरह जुट गई है.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget