एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर पूरे देश के साथ दिल्ली में भी आक्रोश, व्यापारियों ने किया बाजार बंद का ऐलान

Pahalgam Terror Attack: दिल्ली के व्यापारियों ने बड़ा फैसला लिया है. 25 अप्रैल शुक्रवार को सदर बाजार, चांदनी चौक और उसके आसपास की सभी दुकानें पुरी तरह बंद रहेंगी.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस कायराना हरकत में कई पर्यटकों की जान चली गई, जिससे दिल्ली के व्यापारी मंडल में गुस्सा और दुख दोनों छाया हुआ है. इसी गम और गुस्से को दिखाने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने बड़ा फैसला लिया है. 

22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद दिल्ली के व्यापारियों ने चांदनी चौक में एक अहम बैठक की. ये बैठक 132 साल पुरानी संस्था ‘दिल्ली हिन्दुस्तानी मर्कन्टाइल एसोसिएशन’ के बैनर तले हुई. इसमें बड़े-बड़े व्यापारी नेता जैसे देवराज बवेजा, अजय शर्मा, परमजीत सिंह, हेमंत गुप्ता और प्रमोद अग्रवाल शामिल हुए. सबने एक सुर में हमले की निंदा की और सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की. 

बैठक में फैसला हुआ कि 25 अप्रैल को चांदनी चौक, सदर बाजार और आसपास के बाजार बंद रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके अलावा, शाम 6 बजे चांदनी चौक के टाउन हॉल घंटाघर से लाल किला तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा. हाथ में मोमबत्ती लेकर व्यापारी अपनी नाराजगी और शोक जाहिर करेंगे. 

सुबह 11.00 बजे 12 टूटी चौक पर व्यापारी जमा होंगे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे. फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव ने ऐलान किया कि "ये सिर्फ हमला नहीं, हमारे देश की शांति पर चोट है. हम चुप नहीं बैठेंगे. 

आतंक के खिलाफ बाजार बंद

चांदनी चौक की बैठक और कैंडल मार्च के बाद व्यापारियों ने पूरे दिल्ली में बंद की घोषणा कर दी. उनका कहना है कि ये सिर्फ दुकानें बंद करना नहीं, बल्कि देश की एकता और शांति के लिए उठाया गया कदम है. पहलगाम में जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जा सकता और व्यापारी इस दुख में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं. 
 
पहलगाम हमले के बाद से दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है. व्यापारी अपनी रोजी-रोटी से ज्यादा देश की इज्जत और सुरक्षा की बात कर रहे हैं. यह प्रदर्शन उनकी नाराजगी का सबूत है. सबकी एक ही मांग है- "आतंक को खत्म करो, देश को बचाओ."

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget