एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में आज केंद्र को घेरेंगे अरविंद केजरीवाल, इन मुद्दों पर AAP-BJP के बीच घमासान के आसार

Delhi Assembly Special Session: दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र के दौरान बीजेपी बाढ़ के कुप्रबंधन और अरविंद केजरीवाल के विवादित बंगले के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. 

Delhi News: संसद के दोनों सदनों में मानसून सत्र के दौरान दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के बाद राजधानी की राजनीति में विधानसभा (Delhi Assembly Session) का दो दिवसीय विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा. स्पेशल सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) की रणनीति अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग और डीईआरसी के मसले पर चर्चा कराने की है, तो बीजेपी (BJP) दिल्ली जल बोर्ड घोटाला और भ्रष्टाचार सहित कई अन्य मसलों पर केजरीवाल सरकार को घेरने की है. बीजेपी से विधानसभा स्पीकर से सत्र 10 दिनों के लिए आहूत करने की मांग की थी. विधानसभा (Delhi Assembly Special Session) सत्र को सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejrwal) भी संबोधित करेंगे.

 जानकारी के मुताबिक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना भी साध सकते हैं. यानी दो दिनों तक चलने वाले विशेष सत्र में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली सेवा कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल सकते हैं. दिल्ली में सत्तारूढ़ आप द्वारा हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संशोधन अधिनियम 2023 का मसला उठाने की संभावना है. यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि आम आदमी पार्टी नेता शुरू से ही दिल्ली सरकार सेवा संशोधन अ​धिनियम 2023 को संविधान विरोधी बताती आई है. फिलहाल यह मसला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है. 

बीजेपी की आप सरकार को घेरने की तैयारी

आप के रुख के उलट दिल्ली विधानसभा में विपक्षी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी हाल की बाढ़ के कथित कुप्रबंधन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक बंगले के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने के लिए तैयार है. इस बात का संकेत उसी समय मिल गया थ ाजब दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने स्पीकर राम निवास गोयल से विधानसभा सत्र को दो दिन से बढ़ाकर 10 दिन करने की मांग की थी. उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा था. विधानसभा का सत्र बढ़ाने के लिए तर्क दिया गया था कि राजधानी की समस्याओं पर चर्चा के लिए दो दिन अपर्याप्त हैं. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं को रोकने के नाम पर लगाए गए पैनिक बटन में करोड़ों का घपला, सतर्कता विभाग से भ्रष्टाचार के मामलों की फाइलों की हेराफेरी, सीएम आवास के सौंदर्यीकारण पर करोड़ों का खर्च और बाढ़ से निपटने में दिल्ली सरकार की नाकामी पर चर्चा कराने की मांग की थी. 

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Birthday: जन्मदिन पर अरविंद केजरीवाल को आई मनीष सिसोदिया की याद, जनता से बोले- '...इससे वो खुश होंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget