एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में CM केजरीवाल ने सुनाई चौथी पास राजा की कहानी, कहा- 'वह बहुत अहंकारी...'

Delhi Assembly Special Session: दिल्ली विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने भाषण में कहा कि आपने बचपन में राजा-रानी की बहुत कहानियां सुनी होंगी लेकिन मेरी कहानी में रानी नहीं हैं.

CM Kejriwal Speech In Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को अपना भाषण दिया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक महान देश में एक चौथी पास राजा था, जो बहुत अहंकारी था और उसे पैसे की बहुत हवस थी, बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी था. उससे अफसर अंग्रेजी में बोलकर किस-किस फाइल पर साइन करवा ले जाते थे, उसे पता ही नहीं चलता था, क्योंकि वो अनपढ़ था, पूछता तो बेइज्जती होती.

सीएम केजरीवाल ने कहा, "आपने बचपन में राजा-रानी की बहुत कहानियां सुनी होंगी लेकिन मेरी कहानी में रानी नहीं हैं. बस राजा है. ये एक महान देश की कहानी है. कई हजार साल पुराना देश. उस देश में एक गांव में एक गरीब परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ. बच्चे के जन्म पर गांव के ज्योतिष ने कहा कि 'माई तेरा बेटा एक दिन बहुत बड़ा सम्राट बनेगा. माई को यकीन नहीं हुआ."

'लड़के को भाषण देने का बड़ा शौक था'

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा, "उस बच्चे ने चौथी पास होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी. गांव के पास एक रेलवे स्टेशन था. घर का खर्चा चलाने के लिए वो लड़का स्टेशन पर चाय बेचता था. लड़के को भाषण देने का बड़ा शौक था...एक बार शुरू हो जाता तो बंद ही नहीं होता था." सीएम केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे राजा को बुरा लगने लगा कि ये लोग चौथी पास राजा कहते हैं. फिर उसने एक दिन फर्जी डिग्री बनवा ली और बोला कि 'मैं एमए हूं'. लोगों ने कहा कि ये तो गलत है तो आरटीआई डालनी शुरू कर दी. जो आरटीआई डालता उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना.

देश 20 साल पीछे चला गया- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, "कुछ लोगों ने चौथी पास राजा को आइडिया दिया. नोटबंदी कर दो, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा. भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ और देश 20 साल पीछे चला गया. किसान कानून पास कर दिए तो किसान सड़कों पर आ गए, 750 मौत हो गई. इससे पहले तुगलक राजा था, वो भी ऐसे ही कुछ भी फालतू करता था."

ये भी पढ़ें- Delhi News: आप के डिप्टी मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल बोले- 'जो पिछले 15 सालों में नहीं हुआ वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget