एक्सप्लोरर

Delhi News: आप के डिप्टी मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल बोले- 'जो पिछले 15 सालों में नहीं हुआ वो...'

MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी ने दोबारा से शैली ओबरॉय और मोहम्मद इकबाल को मेयर और डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है. दिल्ली में मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होगा.

Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दोबारा से शैली ओबरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को मेयर और डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है. इसके लिए दोनों ने पार्टी और अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया है. आले मोहम्मद ने कहा कि हमें पहली बार 38 दिन का मौका मिला और अब दूसरी बार पूरे 1 साल के लिए मौका मिल रहा है, हम इस एक साल में ऐसा काम करके दिखाएं जो पिछले 15 सालों में नहीं हुआ, हमारे काम को दिल्ली ही नहीं भारत के लोगों के साथ दुनिया देखेगी. 

AAP की साख और अरविंद केजरीवाल द्वारा किये गये वादों का सवाल
दिल्ली MCD के मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवारों के नाम पर आखिरकार मुहर लग गयी. आम आदमी पार्टी ने बाकायदा  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों उम्मीदवारों का नाम मीडिया के सामने रखा. लगातार लगाए जा रहे कयास पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दोनों पदों के प्रत्याशीयों के नाम का एलान करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाइयों के साथ शुभकामनाएं भी दीं. 

AAP और LG -BJP के बीच बनी 'वॉर' की स्थिति
राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और LG बनाम BJP के बीच "वॉर" की स्थिति बनी हुई है. कभी आम आदमी पार्टी BJP के खिलाफ प्रदर्शन करती है तो कभी BJP आम आदमी पार्टी के खिलाफ. इसमें इन दोनों पार्टियों को होने वाले फायदे या नुकसान का तो पता नहीं लेकिन इससे आम जनता को नुकशान जरूर उठाना पड़ता है. उदाहरण के तौर पर हाल ही में हुआ दिल्ली का MCD चुनाव किसी रणभूमि से कम नहीं था. चुनाव होने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर बनाने में MCD सदन को क्या क्या नहीं देखना पड़ा. आखिरकार 84 दिनों के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली को अपना मेयर मिल सका वो भी केवल 38 दिनों के लिए. इन 38 दिनों में शैली ओबेरॉय केवल कुछ फैसले ही ले सकीं उन्हें अमलीजामा नहीं पहना सकी क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म हो चला था.

26 अप्रैल को होगा मेयर का चुनाव
बता दें कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद दिल्ली को नया मेयर मिलता है. दिल्ली में मेयर पद के लिए पांच साल के दौरान हर साल के आधार पर चुनाव होता है, जिसमें पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि दूसरा साल मुक्त श्रेणी, तीसरा साल आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो साल फिर से मुक्त श्रेणी के लिए हैं. कल यानी 18 अप्रैल को उम्मीदवारों के नामाकंन का आखिरी दिन है और 26 अप्रैल को चुनाव होना है.

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से सबसे ज्यादा 134 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. एमसीडी चुनाव 2022 में शैली ओबेरॉय ने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की दीपाली कुमारी को 269 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. शैली ओबेरॉय सिर्फ 38 दिन ही मेयर पद पर रह कर काम कर पाईं. वह एमसीडी में 31 मार्च तक मेयर थीं और उसके बाद अभी तक कार्यकारी मेयर के रूम में कार्यरत हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi: ई-रिक्शा में बैठने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान! साथ बैठी सवारी ज्वैलरी पर कर सकती है हाथ साफ

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget