एक्सप्लोरर

Delhi: निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम, विधानसभा में पारित हुआ नया विधेयक

School Fee Regulation Bill: दिल्ली विधानसभा ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि रोकने वाला विधेयक पास किया. भाजपा सरकार ने राहत का दावा किया, जबकि ‘आप’ ने कहा कि ये अभिभावकों के हित में नहीं है.

भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा ने 'दिल्ली स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता विधेयक, 2025' को मंजूरी दे दी. करीब 4 घंटे की गरमागरम बहस के बाद यह विधेयक पारित हुआ.

पहला बड़ा कानून, विपक्ष का विरोध

इस साल फरवरी में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार का यह पहला बड़ा विधेयक है. भाजपा के 41 विधायकों ने इसके पक्ष में वोट दिया, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के 17 विधायकों ने विरोध किया.

मतदान के समय भाजपा के 7 और ‘आप’ के 5 विधायक सदन में मौजूद नहीं थे. विपक्ष की नेता आतिशी समेत ‘आप’ विधायकों ने 8 संशोधन पेश किए, लेकिन सभी खारिज हो गए.

सरकार का दावा- अभिभावकों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस विधेयक से दिल्ली के स्कूली बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी. अब उन्हें हर साल बढ़ती फीस की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि नया कानून निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सख्त नियामक ढांचा बनाएगा, ताकि स्कूल मनमानी न कर सकें.

विपक्ष का आरोप- अभिभावकों के हित में नहीं

‘आप’ की नेता आतिशी ने इस विधेयक को अभिभावकों के हितों के खिलाफ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कई जरूरी प्रावधान शामिल नहीं हैं, जिससे फीस नियंत्रण प्रभावी नहीं होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिन प्रावधानों का पहले मजाक उड़ाया था, अब वही मांगों को नजरअंदाज कर रही है.

अब उपराज्यपाल की मंजूरी जरूरी

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि विधेयक को मंजूरी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के पास भेजा जाएगा. मंजूरी मिलने के बाद यह कानून लागू हो जाएगा और दिल्ली के सभी मान्यता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा.

क्या बदल जाएगा?

इस विधेयक के लागू होने के बाद स्कूलों को फीस बढ़ाने से पहले सरकार की अनुमति लेनी होगी. साथ ही फीस वृद्धि का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा. इसका सीधा असर उन लाखों अभिभावकों पर पड़ेगा जो हर साल बढ़ती फीस से परेशान रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget