एक्सप्लोरर

'यहां उनके राजनीतिक साथी रहते हैं वह खुद...', CM आतिशी को आवंटित बंगले को लेकर वीरेंद्र सचदेवा का दावा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सीएम आतिशी के लिए आवंटित किए गए बंगले पर पहुंच गए और दावा किया कि वह तो यहां रहती ही नहीं हैं.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली का सियासी पारा भी काफी चढ़ा हुआ है. लगातार सभी राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे पर दोषारोपण और वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि वे प्रधानमंत्री आवास पर सवाल खड़े करने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एक दर्जा प्राप्त आवास है, जहां प्रधानमंत्री रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास में जो निर्माण हुए वह घोषित रूप से हुए जबकि केजरीवाल सरकार ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड के बंगले का निर्माण चोरी चुपके नियम तोड़ कर किया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ 17 ए.बी. मथुरा रोड़ बंगला पहुंचे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह बंगला मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को आवंटित है, वे यहां उनसे मिलने आया थे, लेकिन वे कभी भी यहां नहीं रही. उन्होंने कहा कि यह बंगला सत्ता के दुरुपयोग के लिए उपयोग किया जा रहा है और इसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक साथी रहते हैं.

दिल्ली बीजेपी ने पूछे ये चार सवाल

वीरेंद्र सचदेवा ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के बारे में कई सवाल हैं और वे चार सवालों के जवाब मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना से पूछना चाहते हैं.

1. 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला किसको आवंटित है?
2. क्या यह सच नहीं है कि 17 ए.बी. मथुरा रोड से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी? तो सुश्री आतिशी मार्लेना क्यों नहीं चला सकतीं?
3. क्या यह सच नहीं है कि 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नहीं किया?
4. 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला में कौन रहता है?

इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा के साथ प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के आलावा विक्रम मित्तल, शुभेनदू शेखर अवस्थी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- क्या दिल्ली में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? BJP के दावों पर दिया बड़ा बयान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget