एक्सप्लोरर

दिल्ली के पूर्वांचली वोटर्स को साधने के लिए AAP का खास प्लान, संजय सिंह के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

Delhi Election 2025: आप ने दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट को साधने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक टास्क फोर्स बनाई है, जिसे पार्टी के सांसद संजय सिंह लीड कर रहे हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चत करने को लेकर सभी पार्टियां लगातार जोर लगा रही है. दिल्ली में पूर्वांचल समाज एक बहुत बड़ा वोट बैंक है, जिसे हर पार्टी लगातार साधने की कोशि़श कर रही है. AAP भी लगातार पूर्वांचलियों को लुभाने की जुगत में लगी है. AAP सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एक टास्क फोर्स बनाई है. जिसको AAP के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह लीड कर रहे हैं. 

इसके लिये 7 टीम बनाई गई हैं, जो दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र के आधार पर काम कर रहीं हैं. इन टीम का काम पूर्वांचल वोट को टारगेट करना है. ये टीम घर घर जाकर बीजेपी को घेरते हुए बात कर रही है. खबर ये भी है कि संजय सिंह खुद इस संबंध में ऐसी कई मीटिंग अब तक कर चुके हैं. 

पूर्वांचली वोटर्स को साधने के लिए AAP की रणनीति

सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि AAP इस दौरान बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के उस वीडियो को हर पूर्वांचल के लोगों तक पहुंचा रही है, जिसमें कुछ दिन पहले शहजाद पूनावाला ने पूर्वांचल समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान  AAP एक एजेंडा ये भी सेट करने की कोशिश कर रही है कि इस समाज से जुड़े लोगों से बीजेपी नफरत करती है.

AAP के नेता कर चुके कई बैठक

'आप' का आरोप है कि पूनावाला ने पूर्वांचल समाज को अपमानित किया है और उस पर बीजेपी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की. लोगों को AAP नेता ये भी बता रहे हैं कि ये सब बीजेपी के टॉप लीडर्स की मर्जी से हुआ है. अब तक करीब 600 ऐसी छोटी-छोटी मीटिंग AAP नेता कर चुके हैं. 

पूर्वांचल के लोगों का वोट AAP के लिए कितना अहम?

बहरहाल ये साफ है कि आम आदमी पार्टी पूर्वांचल के वोटर्स को साधने का हरसंभव प्रयास कर रही है. दरअसल पिछले चुनावों में इसी वोट बैंक की मदद से AAP प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाती रही है. आगामी चुनाव में बीजेपी इस वोट बैंक में पूरी तरह सेंध लगाने की कोशिश कर रही है. यही वजह है कि AAP एक अलग रणनीति के तहत इस पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने सीवर लाइन को लेकर किया बड़ा ऐलान, 'अगर आपके इलाके में ...',

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget