एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने सीवर लाइन को लेकर किया बड़ा ऐलान, 'अगर आपके इलाके में ...',

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने लगभग सभी कॉलोनियों में सीवर की लाइन बिछाई है, अब इसे घरों से जोड़ा जा रहा है.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को सीवर की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में नए सीवर डलवाने के बहुत काम किए हैं. कुछ इलाके बचे हैं. अगले 5 साल में दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन ठीक करेंगे. सभी पुरानी पाइप लाइनों को युद्ध स्तर पर बदला जाएगा, ताकि लोगों को सीवर की समस्या से छुटकारा मिल सके. 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हमने लगभग सभी कॉलोनियों में सीवर की लाइन बिछाई है, अब इसे घरों से जोड़ा जा रहा है. दिल्ली की जनता से मेरी अपील है कि अगर आपके इलाके में सीवर की समस्या है तो घबराएं नहीं, सरकार में आने के बाद हम इस पर तेजी से काम करेंगे.''

कई समस्याएं विरासत के तौर पर मिली थीं- अरविंद केजरीवाल

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (25 जनवरी) को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''जब 2015 में हमारी पहली बार सरकार बनी थी, तब हमें कई समस्याएं विरासत के तौर पर मिली थीं. उनमें से एक बड़ी समस्या सीवर की थी. दिल्ली में 1,792 कच्ची कॉलोनियों में हैं. इन कॉलोनियों में 2015 से पहले किसी भी तरह के विकास की अनुमति नहीं थी, क्योंकि सुप्रीट कोर्ट और केंद्र सरकार के आदेश थे. हमने उन सभी अड़चनों को पार करके सारी कच्ची कॉलोनियों के अंदर काम करना शुरू किया.'' 

सभी कॉलोनियों में हमने सीवर की पाइपलाइन डलवाई- केजरीवाल

उन्होंने ये भी कहा कि इन कच्ची कॉलोनियों में सीवर की कोई पाइपलाइन नहीं थी. इसलिए सारा सीवर नालियों और गलियों के अंदर बहता था. लोगों का जीवन नर्क था. हमने पिछले 10 साल में लगभग सभी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर सीवर की पाइपलाइन डलवाई हैं. पाइपलाइन डालने के बाद अब हर घर को सीवर से जोड़ने का काम चल रहा है. 

'पुरानी पाइपलाइनों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा'

अरविंद केजरीवाल ने जनता से आगे कहा, ''दूसरी तरफ, जिन कॉलोनियों में सीवर की पाइपलाइन थीं, वह बहुत पुरानी हो गई हैं. मुझे आज कई जगहों से शिकायत सुनने को मिलती हैं कि सीवर ओवरफ्लो और लीक कर रहा है. सीवर जाम हो गया है. सीवर का पानी, पीने के पानी के साथ मिक्स हो रहा है. मैंने तय किया है कि सरकार बनने के बाद दिल्ली में जहां भी सीवर पाइपलाइन बैठ गई है, लीक कर रही है या खराब हो गई है, उन पुरानी पाइपलाइनों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा.''

ये भी पढ़ें:

'महिला सम्मान योजना का AAP ने किया कबाड़', BJP का दावा- कबाड़ी के पास मिले 30 हजार फॉर्म

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget