एक्सप्लोरर

टिकट बंटवारे और घोषणा पत्र में कांग्रेस की क्या रहेगी रणनीति? देवेंद्र यादव ने बताई पूरी बात

Delhi Assembly Election 2025: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव के मूड में है. उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा में जनता से मिले अनुभव को साझा किया.

Delhi Election 2025: दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने टिकट बंटवारे, घोषणा पत्र से लेकर चुनावी मुद्दों पर बात की. आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव के मूड में है.

हालांकि कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा अब तक 58 विधानसभा में हो चुकी है. 300 किलोमीटर की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता आप के खिलाफ है. कांग्रेस की न्याय यात्रा में जनता ने दर्द साझा किए.

प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश को बांटने का काम करती है. बिजली बिल 3 गुना अधिक हो गया है, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. उन्होंने कहा कि 2013 में जनता ने कांग्रेस को बदलने के लिए वोट किया था. आज दिल्ली की जनता आपको बदलने के मूड में है. चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से साफ होगी. देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो फ्री योजनाओं के साथ आ सकता है. मेनिफेस्टो में फ्री बिजली, मेडिकल फैसेलिटीज का भी संकेत दिया.

'फ्री बिजली हर वर्ग के लोगों को मिले'

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की योजनाओं का फायदा बहुत कम लोग ले पा रहे हैं. फ्री बिजली हर वर्ग के लोगों को मिलनी चाहिए. दिल्ली में 201 यूनिट के बाद पूरे पैसे लगते हैं. कांग्रेस ने 100 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया था. 700 यूनिट तक में 100 फ्री होती थी. आज लोगों की आमदनी में गिरावट आई है. महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ी है. ऐसे में निचले तबके को न्याय के साथ फ्री बिजली, पानी की सुविधा देनी पड़ेगी. राजस्थान की तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लागू की जाए.

महिलाओं की स्थिति खराब-देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है. कांग्रेस की सोच लोगों की जरुरत के अनुसार मदद करने की रही है. शीला सरकार के बजट का 56 फीसद सोशल सिक्योरिटी पर रहता था. राशन, बुजुर्गों को पेंशन मिलता था. उन्होंने कहा कि लाडली योजना को बंद कर सरकार ने मंशा जता दी है. 15 साल कांग्रेस की सरकार ने समान अवसर देने का काम किया. देवेंद्र यादव ने दावा किया कि न्याय यात्रा से कांग्रेस को फायदा हुआ है. कांग्रेस के जमीनी पैठ रखने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान हुई है. विशेष रूप से युवा और महिलाएं इलाके में जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

टिकट बंटवारे में किसे मिलेगी तरजीह? 

उन्होंने टिकट बंटवारे में युवा और महिलाओं को प्राथमिकता देने का संकेत दिया. देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की समस्या पर एलजी बनाम केंद्र सरकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने माना कि कांग्रेस का कनेक्शन लोगों से खत्म हो गया था. उन्होंने कहा कि लोगों को आप से बहुत उम्मीद थी. दिल्ली की सत्ता में आप को 11 साल हो गए. उन्होंने कांग्रेस में आम आमदी पार्टी के नेता शामिल हो रहे हैं. पूर्व मंत्री, विधायक और उपेक्षित कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. कांग्रेस की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को मौका देने की है.

आप के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी देवेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़ा हित देखते हुए गठबंधन हुआ था. आप की सत्ता विरोधी लहर का खामयाज़ा कांग्रेस को भुगतना पड़ा. चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस को बहुत कम अंतर से हार मिली. कन्हैया कुमार, उदित राज को सत्ता विरोधी लहर का नुकसान उठाना पड़ा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा में जनता विश्वास जता रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से है. 2013 की तरह लोगों ने बदलाव का मन बनाया है. इसलिए कांग्रेस लोगों की नाराजगी मोल झेल रही किसी भी पार्टी के साथ नहीं जाना चाहती. 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget