एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के बीच पहले कांग्रेस और BJP को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए बड़े नेता 

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है. दोनों पार्टी के कई कद्दावर नेता चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

Delhi Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच सोमवार को छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और बीजेपी के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर सभी को पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया.

कांग्रेस को छोड़कर आए सुरेंद्र बल्हारा पिछले निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं. वहीं, बीजेपी को छोड़कर आए विनोद बल्हारा और बीजेपी एससी एसटी मोर्चा के सदस्य रहे इंद्रजीत सिंह की भी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ है. संजय सिंह ने कहा कि इनके आने से छतरपुर में आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी. संजय सिंह ने कहा कि छतरपुर विधानसभा सीट से 'आप' प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर के प्रयासों से कई कद्दावर नेता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस क्रम में आज कांग्रेस से नगर निगम का चुनाव लड़ चुके मजबूत नेता सुरेंद्र बल्हारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. सुरेंद्र बल्हारा पार्षद के चुनाव में मात्र कुछ वोटों से हार गए थे. अपने क्षेत्र में उनकी अच्छी छवि है. साथ ही आज बीजेपी नेता विनोद बल्हारा और बीजेपी में एससी-एसटी मोर्चा के पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह भी आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं. मैं सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करता हूं. मुझे पूरा भरोसा है कि इनके आने से क्षेत्र में ब्रह्म सिंह तंवर और आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी.

ब्रह्म सिंह तंवर ने क्या कहा?

वहीं छतरपुर सीट से 'आप' प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि सुरेंद्र बल्हारा की समाज में बहुत अच्छी छवि है और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ भी है. उन्होंने इस बार कांग्रेस से नगर निगम का चुनाव लड़ा था और मात्र 350 वोटों से पीछे रह गए थे. सुरेंद्र बल्हारा ने कांग्रेस छोड़कर 'आप' को ज्वाइन किया है. मुझे पूरा भरोसा है कि उनके आने से मुझे क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा कि विनोद बल्हारा, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र, डागर रितेश डागर, कुलदीप राठी, सत्य कौशिक और सोनू डागर समेत कई लोग बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. ये सभी लोग मेरे साथ इस विधानसभा चुनाव में जुड़कर काम कर रहे हैं. 

मेरी घर वापसी हो रही है- सुरेंद्र बल्हारा

इस दौरान सुरेंद्र बल्हारा ने कहा, "मैंने 2017 में आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाया. इसके बाद मैं कांग्रेस में चला गया था, लेकिन सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते. आज मेरी घर वापसी हो रही है. मैं आम आदमी पार्टी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं. मुझे उम्मीद है कि छतरपुर से आप प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर को भारी बहुमत से जीत मिले."

ये भी पढ़ें: आतिशी के कार्यक्रम में टेंपो के इस्तेमाल पर FIR, भड़के केजरीवाल ने कहा- 'इस सड़े गले सिस्टम को...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट पर DU के बाद JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...
CJP प्रोटेस्ट पर JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget