एक्सप्लोरर

दिल्ली फतह के लिए पीएम मोदी देंगे नया मंत्र, जानें जीत के लिए क्या है बीजेपी का ये खास प्लान?

Delhi Election 2025: दिल्ली में पिछले 25 सालों से सत्ता का वनवास झेल रही बीजेपी के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव काफी अहम बन गया है. पार्टी इसके लिए हर मोर्चे पर तैयार कर रही है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी अब अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उनको 'मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा' दिया है. इस नारे के जरिए बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को साफ तौर पर संदेश दे रही है कि वह बड़े लक्ष्य के बजाए छोटे-छोटे लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर बूथ जीतने पर अपनी ताकत लगायें.

पीएम मोदी 22 जनवरी को बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

दिल्ली में बीजेपी पिछले 25 सालों से सत्ता से बाहर है और इस वजह से इस बार का चुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण बन गया है. इस बात का अहसास बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को भी है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे और उनको अपने अपने बूथ पर मजबूती से लड़ने का संदेश देंगे.

बीजेपी के अपने दावे के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी के 2 लाख 25 हज़ार सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद है और इन सवा दो लाख कार्यकर्ताओं को बीजेपी ने अपने-अपने बूथ को जिताने की जिम्मेदारी दी है. यह कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में और वह भी खास तौर पर अपने-अपने बूथ के वोटरों के बीच पहुंच कर बीजेपी द्वारा की गई घोषणाओं और जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में मतदाताओं को पूरी जानकारी देंगे.

70 विधानसभा सीटों के लिए 13,000 से ज़्यादा बूथ

जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,000 से ज़्यादा बूथ तैयार किये जाएंगे. ऐसे में बीजेपी अपनी इस रणनीति के जरिए हर बूथ पर करीब 17 सक्रिय कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी देकर हर बूथ को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है और अगर बीजेपी अपनी इस रणनीति में सफल हो पाती है तो पिछले 25 सालों के दिल्ली की सत्ता से जो दूरी है उसको पाटने में एक अहम कामयाबी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: कांग्रेस नेता उदित राज को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है वजह?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget