एक्सप्लोरर

रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर संजय सिंह बोले, 'संदीप दीक्षित और अजय माकन की हिम्मत नहीं कि...'

Delhi Assembly Election 2025: रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है. आप तो इस मुद्दे पर उलटे कांग्रेस के नेताओं अजय माकन और संदीप दीक्षित को घेर रही है.

Delhi Poll 2025: दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की. उनकी इस टिप्पणी से आम आदमी पार्टी रमेश बिधूड़ी की तो आलोचना कर ही रही बल्कि यह कांग्रेस के एक पूर्व सांसद को भी घेर रही है. आप ने संदीप दीक्षित पर आरोप लगाया है कि वह इस मामले में चुप हैं. आप ने दावा किया है कि संदीप दीक्षित बीजेपी के करीब हैं.

प्रियंका कक्कड़, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने संदीप दीक्षित से सवाल किए हैं. आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ट्वीट किया, ''रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जी के बारे में इतना गंदा बोला लेकिन संदीप दीक्षित की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधूड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोले. संदीप दीक्षित और बीजेपी के बीच के संबंध कितने गहरे हैं, आप इसी बात से समझ सकते हैं.''

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रियंका की बात को दोहराते हुए लिखा, ''अपनी आदत से मजबूर रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जी के बारे में इतना गंदा बोला लेकिन संदीप दीक्षित की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधूड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोले. संदीप दीक्षित और बीजेपी के बीच के संबंध कितने गहरे हैं, आप इसी बात से समझ सकते हैं.''

संजय सिंह ने अजय माकन को घेरा

आप सांसद संजय सिंह ने एक कदम बढ़ते हुए अजय माकन को भी निशाने पर लिया. संजय सिंह ने ट्वीट किया, ''रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जी के बारे में इतना गंदा बोला लेकिन संदीप दीक्षित और अजय माकन की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधूड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोले. संदीप दीक्षित अजय माकन और बीजेपी के बीच के संबंध कितने गहरे हैं, आप इसी बात से समझ सकते हैं.''

क्या इस वजह से निशाने पर आए संदीप दीक्षित?

बता दें कि संदीप दीक्षित पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. संदीप दीक्षित ने एलजी विनय सक्सेना से मिलकर महिला सम्मान योजना को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद आप ने आरोप लगाया था कि संदीप दीक्षित बीजेपी से मिले हुए हैं. वहीं, संदीप दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि आप ने मुझपर आरोप लगाए हैं कि मैंने बीजेपी से पैसे लिए. संदीप दीक्षित ने इसके साथ ही आप के कुछ नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करने की घोषणा की थी. इस मुद्दे पर आप और संदीप दीक्षित आमने-सामने है. 

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली हॉट सीट! जो जीता वो बना मुख्यमंत्री, जानें क्या है इस विधानसभा का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget