एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: नामांकन से पहले सौरभ भारद्वाज ने कालकाजी मंदिर में किया दर्शन, कहा, 'भगवान का...'

Delhi Election 2025: सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कालकाजी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की. उन्हें आम आदमी पार्टी ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है. 

Delhi Assembly Election 2025: ग्रेटर कैलाश विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कालकाजी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की. वहीं एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हर शुभ कार्य से पहले भगवान की पूजा अर्चना करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमारे गांव की तो परंपरा है कि अगर हम एक गाड़ी भी खरीदते हैं तो पहले कालका जी मंदिर में आकर पूजा करते हैं उसके बाद उस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं.

सौरभ भारद्वाज ने रमेश बिधूड़ी की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी को ऐसे नेता पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए जो महिलाओं का सम्मान तक भूल जाए. पहली बार नहीं है दूसरी बार है जब उन्होंने किसी का अपमान किया है और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जिससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी के उम्मीदवारों की क्या मानसिकता है.

वहीं अवध ओझा को लेकर लाइव डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता की ओर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सौरभ भारद्वाज ने सवाल खड़े करते हुए कहा, "मिथिलांच और पूर्वांचल के लोग हमारे भाई हैं और उनके लिए इस तरह से अभद्र टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है और इसको लेकर तत्काल बीजेपी को कार्रवाई करनी चाहिए और अगर बीजेपी कार्रवाई नहीं करती है तो हम इसके खिलाफ पूरे दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे."

भारद्वाज ने कहा कि जिस तरीके के शब्दों का इस्तेमाल बीजेपी के प्रवक्ता ने किया है हम उन शब्दों को दोहरा भी नहीं सकते कि कितने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल उन्होंने किया है.

दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी की लड़ाई

साथ ही उन्होंने ग्रेटर कैलाश विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस में सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी किसे मानते हैं? तो सौरभ भारद्वाज ने कहा दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी की लड़ाई है. कांग्रेस की तो हम बात भी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उनके लोग हमें वोट देते हैं. वह हमें अपना आशीर्वाद हमेशा देते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget