एक्सप्लोरर

दिल्ली: आशा किरण शेल्टर होम में सियासी घमासान तेज, BJP ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Politics: आशा किरण शेल्टर होम दिल्ली में दिव्यांग बेसहारा बच्चों और वयस्कों के लिए सरकारी पुनर्वास केंद्र है. बीजेपी ने आशा किरण शेल्टर होम के बहाने आम आदमी पार्टी को घेरा है.

Delhi News: दिल्ली में आशा किरण शेल्टर होम पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में आशा किरण शेल्टर होम से मौत की खबर आती थी. अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की वजह से आशा किरण शेल्टर होम सुर्खियों में है.

उन्होंने कहा, "कैग रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आप सरकार के कार्यकाल में आशा किरण शेल्टर होम क्षमता से अधिक संचालित हो रहा था. 460 की क्षमता वाले आश्रय गृह में 1000 से ज्यादा लोगों को रहने के लिए मजबूर किया गया."

प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि उचित इलाज और भोजन की कमी से आश्रय गृह में लोगों की मौत होती रही. अरविंद केजरीवाल की सरकार ने ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय हर साल दर्जनों आशा किरण शेल्टर होम में मौत होती रही. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आशा किरण शेल्टर होम में होली मनाने पहुंचीं. आश्रय गृह में रहने वालों के साथ खुशियां साझा कीं. ऐसे में आम आदमी पार्टी को परेशानी हो रही है.

आशा किरण शेल्टर होम पर घमासान

बीजेपी नेता ने कहा, "शैली ओबेरॉय और आतिशी ने 2024 में 14 मौत के बावजूद आश्रय गृह का दौरा नहीं किया. अब शिकायत दर्ज कराने आगे आ रही हैं.” आप ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा किरण शेल्टर होम के निवासियों की पहचान सार्वजनिक कर दी.

बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा, “एनसीपीसीआर में शिकायत दर्ज कराने से पहले आप नेता शैली ओबेरॉय को 14 मौत के लिए खेद प्रकट करना चाहिए था. 14 लोगों की मौत 2024 में इलाज और भोजन के अभाव से हुई थी.”

BJP ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि आशा किरण शेल्टर होम दिल्ली में दिव्यांग बेसहारा बच्चों और वयस्कों के लिए सरकारी पुनर्वास केंद्र है. बीजेपी ने आप को आशा किरण शेल्टर होम पर राजनीति करने की बजाय पिछली गलतियों का प्रायश्चित करने की सलाह दी. 

ये भी पढ़ें- विवादों में जामिया के कुलपति की नियुक्ति, दिल्ली HC ने केंद्र और विश्वविद्यालय को भेजा नोटिस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget