एक्सप्लोरर

Delhi Electricity subsidy: दिल्ली में बिजली सब्सिडी चाहिए तो ये काम करना होगा जरूरी, केजरीवाल सरकार ने दिए विकल्प

Delhi News: दिल्ली में अब बिजली पर सब्सिडी उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो इसके लिए आवेदन करेगा. बता दें कि आप इसके लिए 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा करवा सकते हैं.

Delhi News: दिल्ली (Delhi) सरकार की पॉपुरल बिजली सब्सिडी (Electricity Subsidy) स्कीम को लेकर सरकार ने अहम बदलाव किए थे. दरअसल बिजली बिल में सब्सिडी हासिल करने के लिए अब उपभोक्ताओं को अप्लाई करना जरूरी होगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसे लेकर ऐलान किया है. अब सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सब्सिडी मिलेगी जो लोग इसके लिए आवेदन करेंगे. अगर उपभोक्ता चाहें तो अब बिजली सब्सिडी छोड़ने का विकल्प उनके पास मौजूद होगा. आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दिल्ली में बिजली सब्सिडी का ऑप्शन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किस प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा.

दिल्ली में उपभोक्ताओं के घर अगली बार बिजली बिल के साथ एक फॉर्म आएगा. इस फॉर्म को भरकर जमा करना होगा. इस फॉर्म में आप बता सकते हैं कि आपको सब्सिडी चाहिए या नहीं.

सब्सिडी से संबंधित फॉर्म भरकर कनेक्शन सेंटर में जमा किया जाएगा. जिन सेंटर पर बिजली बिल जमा होता है, वहीं पर ये फॉर्म भी सबमिट किया जा सकता है. जिसके बाद 1 अक्टूबर के बाद भी आपकी सब्सिडी प्रभावित नहीं होगी.

अगर आप कनेक्शन सेंटर नहीं जाना चाहते तो भी आप सब्सिडी के इस विकल्प को चुन सकते हैं. इसके लिए आपको 7011311111 पर एक मिस कॉल करनी होगी. इसके अलावा इस नंबर पर ही आप वॉट्सऐप के जरिए Hi लिखकर भेज सकते हैं.

जिसके बाद आपको 'Welcome to Delhi Government Power Subsidy portal. To avail Delhi power subsidy, please proceed.' का मैसेज हासिल होगा. साथ ही भाषा के चुनाव का भी विकल्प मिलेगा.

अपनी मर्जी के मुताबिक भाषा इंग्लिश या हिंदी का चुनाव कर आप प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं. फिर आपसे आपके बिल पर लिखा CA नंबर मांगा जाएगा. इसके बाद आपका सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.

आप किसी भी तरीके से सब्सिडी के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको तीन दिनों के अंदर इसका कन्फर्मेशन मैसेज या फिर मेल मिल जाएगा. जिसमें आपके फॉर्म के जमा होने को लेकर जानकारी की पुष्टि होगी.

वहीं इस फॉर्म को जमा करने के लिए डेडलाइन भी तय की गई है. जिन लोगों के फॉर्म 31 अक्टूबर तक जमा होंगे सिर्फ उन्हीं लोगों की सब्सिडी अगले महीने भी जारी रहेगी. इसके बाद फॉर्म जमा करते हैं तो आपको नवंबर से ही सब्सिडी का फायदा मिल पाएगा.

ये भी पढ़ें - 

Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने की भगत सिंह जयंती पर ब्लड डोनेट करने की अपील, दिल्ली में 50 जगह लगेंगे कैंप

Lumpy Virus: लंपी संक्रमित पशुओं के दूध के इस्तेमाल को लेकर है डर? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget