एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: लंपी संक्रमित पशुओं के दूध के इस्तेमाल को लेकर है डर? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Lumpy Virus: आंकड़ों के मुताबिक देश के 197 जिलों में 16 लाख से ज्यादा पशु इस लंपी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अभी तक करीब सौ के आसपास पशुओं की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है.

Lumpy Virus: देश के कई राज्यों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) यानि एलएसडी नाम की बीमारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वहीं इस बीमारी से जहां लाखों पशु प्रभावित हुए हैं दूसरी तरफ से इन पशुओं के डेयरी प्रॉडक्ट को इस्तेमाल करने को लेकर भी लोगों के मन में शंका पैदा हो गई है. इन तमाम शंकाओं को लेकर एक्सपर्ट्स ने कुछ सुझाव दिए हैं. दरअसल गुजरात (Gujarat), राजस्थान (Rajasthan), पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) समेत कई राज्यों में पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप दिख रहा है. आंकड़ों के मुताबिक देश के 197 जिलों में 16 लाख से ज्यादा पशु इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अभी तक करीब सौ के आसपास पशुओं की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है.

'लंपी संक्रमित पशुओं का दूध सुरक्षित'

दरअसल एलएसडी एक वायरल इन्फेक्शन है और इस वायरस से संक्रमित पशु के शरीर पर दाने निकलना और बुखार लक्षणों में शामिल है. इस बीमारी में पशु की मौत भी हो सकती है. अभी तक की रिसर्च के मुताबिक लंपी वायरस का संक्रमण संक्रमित मच्छरों, मक्खियों, जूं वगैरह के काटने से फैल सकता है. साथ ही ये वायरस पानी और हवा के जरिए भी फैल सकता है. वहीं वायरस से संक्रमित पशु के दूध को लेकर आईवीआरआई के ज्वाइंट डायरेक्टर अशोक कुमार मोहंती ने कहा कि एलएसडी का संक्रमण पशुओं से इंसानों में होना संभव नहीं पाया गया है. ऐसे में संक्रमित पशुओं के दूध का इस्तेमाल सुरक्षित है. हालांकि उन्होंने कहा कि वायरस के संक्रमण की वजह से पशु से मिलने वाले दूध के उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

Delhi News: यात्रियों के मामले में बॉटनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन ने राजीव चौक को पीछे छोड़ा, यह स्टेशन है नंबर एक पर

'लंपी के लिए टीका विकसित'

मोहंती ने जानकारी दी कि अगर पशु का वक्त पर वैक्सीनेशन किया गया है तो लंपी रोग के असर को कम किया जा सकता है. वहीं लंपी वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. इसके लिए अभी तक राज्यों में ‘गोट पॉक्स’ टीका दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वायरस से मुकाबले के लिए एक नया टीका विकसित किया गया है. हालांकि टीके को मंजूरी का अभी इंतजार किया जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली HC ने सरकार को दिया रेप पीड़ितों के लिए 15.5 करोड़ की राशि जारी करने का निर्देश, कहा- देरी मंजूर नहीं

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget