एक्सप्लोरर

Delhi Weather: आज भी दिल्ली में AQI बेहद खराब, जानें कब से दिखेगा ठंड का असर?

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड की ने दस्तक दे दी है, लेकिन अभी तक तापमान इतना नहीं गिरा की लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो जाएं. आखिर दिल्ली में कब तक दिखेगा ठंड का असर .

Delhi AQI Today: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिली है. हालांकि, बीती रात से हवा चलने की वजह से एक्यूआई में आंशिक सुधार है, लेकिन दिल्ली में 40 केंद्रों में से एक दो स्टेशनों को छोड़ दिया जाए तो हर जगह प्रदूषण का स्तर आज भी स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदेह है. मौसम विभाग ने कुछ दिनों में वेदर में बदलाव के संकेत दिए हैं. 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार सुबह में नरेला और मुंडका इलाके में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. नरेला में एक्यूआई सुबह के समय 313 रहा. मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 32 रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 18 रहने का अनुमान है. आसमान में कोहरा देखने को मिल सकता है. 

शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और एक्यूआई 380 तक पहुंच गया जबकि 10 से अधिक निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता के स्तर को 'गंभीर' बताया.

12 निगरानी केंद्रों पर AQI गंभीर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 380 दर्ज किया गया. सीपीसीबी के समीर ऐप डेटा (जो प्रति घंटे एक्यूआई अपडेट प्रदान करता है) से पता चलता है कि 38 निगरानी केंद्रों में से 12 में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रहा जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.

जिन क्षेत्रों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया उनमें आनंद विहार, रोहिणी, पंजाबी बाग, वजीरपुर, मुंडका, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, बवाना, नरेला, नेहरू नगर और मोती बाग शामिल हैं. एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

 शुक्रवार को सुबह और शाम के समय शहर में धूम कोहरे (स्मॉग) की मोटी परत छाई रही तथा दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह दिन में इस मौसम का न्यूनतम तापमान है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान पांच नवंबर को 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में वायु प्रदूषण से ड्रोन के जरिए निपटेगी आतिशी सरकार, मंत्री गोपाल राय ने दिखाया डेमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
देश के टॉप-10 सबसे जहीरी हवा वाले शहरों में MP का यह जिला नंबर-1! CPCB का आंकड़ा
Delhi Weather: दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget