एक्सप्लोरर

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 दिसंबर तक चलेगा एंटी ओपन बर्निंग अभियान

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ सरकार की कोशिश जारी है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएगी.

Delhi News: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान पर मंगलवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में विंटर एक्शन प्लान के 21 बिन्दुओं पर चर्चा की हुई. मंत्री गोपाल राय ने ग्रेप के कार्यान्वयन पर अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि विंटर एक्शन प्लान के तहत 6 नवंबर से नया अभियान शुरू हो रहा है. एंटी ओपन बर्निंग अभियान एक महीने तक चलेगा.

अभियान के तहत संबंधित विभागों की 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएगी. मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ठंड बढ़ने और हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच रहा.

वैज्ञानिकों की राय के अनुसार तेजी से तापमान कम हो रहा है और हवा की गति भी काफी कम है. आने वाले 10 दिन दिल्ली के लिए भारी रहने वाले हैं. इसलिए प्रदूषण के खिलाफ संबंधित विभागों की तैयारियों पर सचिवालय में समीक्षा बैठक बुलाई गयी. 

विंटर एक्शन प्लान पर समीक्षा बैठक

उन्होंने बताया कि एंटी डस्ट अभियान से संबंधित टीमों ने अभी तक 7927 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया. निर्माण स्थलों पर दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर 428 नोटिस और चालान की कार्रवाई की गयी. साथ ही, 63 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि टीम में 13 संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं. दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है. सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर एक्शन भी हो रहा है.

उन्होंने बताया कि धूल को फैलने से रोकने के लिए 68 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन्स की तैनाती सड़कों और खुले क्षेत्रों में हुई है. 200  मोबाइल एंटी-स्मॉग गन 70 विधानसभा में और प्रदूषण के हॉटस्पॉट में तैनात किए गए हैं. ऊंची इमारतों के ऊपर भी 146 एंटी-स्मॉग गन लगाई गयी है. पर्यावरण मंत्री ने बताया कि पराली की समस्या को समाप्त करने के लिए दिल्ली सरकार धान के खेतों में पूसा बायो-डीकंपोजर का मुफ्त छिड़काव करती है.

क्या बोले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय?

इस बार 5000 एकड़ से ज्यादा खेतों मेँ बायो-डीकंपोजर का छिड़काव किया जाएगा. अब तक 3258 एकड़ से ज्यादा खेतों में बायो-डीकंपोजर का छिड़काव हो चुका है. पराली जलाने से रोकने के लिए 11 टीमों  का गठन किया गया है. साथ ही किसानों को जागरूक बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. गोपाल राय ने बताया कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं. अक्टूबर से अब तक 76558 गाड़ी का चालान किया गया है. साथ ही 3248 पुराने वाहनों को जब्त  किया गया है. 

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों, आरडब्ल्यूए, निर्माण एजेंसी को रात की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के लिए हीटर उपलब्ध करवाने का आदेश दिया गया है. विंटर एक्शन प्लान पर बुलायी गयी समीक्षा बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, राजस्व विभाग, जल बोर्ड, विकास विभाग, दिल्ली पुलिस, डीटीसी, आई एंड एफसी, पीडब्लूडी के अधिकारी शामिल रहे. 

ये भी पढ़ें-

लॉरेंस बिश्नोई की फोटो वाली टी-शर्ट बेचने पर विवाद, यूजर्स ने लगा दी क्लास

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget