एक्सप्लोरर

Delhi AQI: अक्षरधाम में 400 पार, दिल्ली की दम घोंटू हवा से कब मिलेगी राहत? सरकार का नेक्स्ट स्टेप चौंकाएगा!

Delhi AQI News: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है और कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है. आज 24 अक्टूबर को भी धूंध की स्थिती बनी हुई है. कई जगहों पर AQI 280 से 300 के बीच बनी हुई है.

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. दिवाली के बाद से हवा जहरीली बनी हुई है और 24 अक्टूबर की सुबह भी धुंध का घना पर्दा छाया रहा. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 300 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है. इसी बीच दिल्ली सरकार ने पहली बार क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश की तैयारी कर ली है ताकि प्रदूषण पर काबू पाया जा सके.

दिल्ली में हवा बेहद खराब स्तर पर

राजधानी के कई हिस्सों में हवा की क्वालिटी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है. 24 अक्टूबर की सुबह, सीपीसीबी के अनुसार अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 403 दर्ज किया गया जो 'गंभीर' श्रेणी में है. शादीपुर में AQI 306, पंजाबी बाग में 313, वजीरपुर में 337, जहांगीरपुरी में 350 और रोहिणी में 319 दर्ज की गई है.

वहीं नोएडा के कई इलाकों में 270 से 290 के बीच की स्थिति बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 23 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 305 दर्ज हुआ, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है. बीते दिन आनंद विहार में सबसे अधिक 410 AQI रिकॉर्ड किया गया.

देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, 23 अक्टूबर को दिल्ली देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा. हरियाणा का बहादुरगढ़ 325 AQI के साथ शीर्ष पर रहा. दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 23 ने “बहुत खराब” श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की. पीटीआई के अनुसार, एनसीआर के शहर जैसे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में स्थिति थोड़ी बेहतर रही, जहां AQI लगभग 200 के आसपास रहा. विशेषज्ञों के अनुसार 25 अक्टूबर तक दिल्ली का वायु स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में रहेगा, जिसके बाद इसमें हल्का उतार-चढ़ाव संभव है.

पटाखे, पराली और मौसम जिम्मेदार!

CPCB रिपोर्ट में बताया गया कि पंजाब में 69, हरियाणा में 3 और उत्तर प्रदेश में 44 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं. इनसे उठने वाला धुआं दिल्ली की हवा को और खराब कर रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी 24 अक्टूबर की सुबह धुंध बने रहने की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, राजधानी की हवा में घुला जहर दिवाली की रात हुई भारी आतिशबाजी को भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है.

पहली कृत्रिम बारिश की तैयारी

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने नया प्रयोग शुरू किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर घोषणा की कि बुराड़ी क्षेत्र में क्लाउड सीडिंग तकनीक का सफल परीक्षण किया गया है. मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को बादल छाए रहने की संभावना जताई है. यदि मौसम अनुकूल रहा, तो 29 अक्टूबर को दिल्ली पहली बार कृत्रिम बारिश का अनुभव करेगी. सरकार का कहना है कि यह पहल न केवल तकनीकी दृष्टि से ऐतिहासिक होगी बल्कि प्रदूषण से राहत देने का एक वैज्ञानिक कदम साबित होगी. इससे राजधानी की हवा को स्वच्छ और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने की दिशा में नई उम्मीद जगी है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget