एक्सप्लोरर

VHP का 'जिहादी-मुक्त दिल्ली' अभियान, छठ के लिए शुद्ध पूजा सामग्री कराएगी उपलब्ध

Delhi News: दिल्ली में छठ पूजा पर विहिप 'जिहादी-मुक्त दिल्ली' संकल्प के साथ शुद्ध पूजा सामग्री उपलब्ध कराएगी. 30 स्टॉल लगेंगे, जहां प्रमाणित सामग्री मिलेगी.

राजधानी दिल्ली में छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) इंद्रप्रस्थ प्रांत ने इस बार एक विशेष पहल की शुरुआत की है. परिषद ने घोषणा की है कि वह 'जिहादी-मुक्त दिल्ली' के संकल्प के साथ छठ पूजा पर शुद्ध और प्रमाणित पूजा सामग्री भक्तों को उपलब्ध कराएगी. इसके तहत दिल्ली के करीब 30 स्थानों पर वीएचपी के स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां से लोग बिना किसी डर या संदेह के पूजा सामग्री खरीद सकेंगे.

वीएचपी के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पहल भक्तों को शुद्ध, पारंपरिक और भरोसेमंद पूजा सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है. उन्होंने कहा, “हमारे त्योहार हमारी आत्मा हैं. छठ जैसे पवित्र पर्व पर शुद्धता और पारंपरिक भावना का पालन जरूरी है. हमारी कोशिश है कि भक्तों को सही सामग्री सही स्रोत से मिले.

सत्यापन प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा आधिकारिक स्टीकर

परिषद ने इसके साथ ‘सनातन प्रतिष्ठा’ स्टीकर अभियान भी शुरू किया है. इसके तहत दिल्ली के इच्छुक हिन्दू दुकानदारों और ठेले वालों को सत्यापन प्रक्रिया के बाद यह आधिकारिक स्टीकर दिया जाएगा. दुकानों का पहले पंजीकरण किया जाएगा, फिर उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच के बाद स्थानीय प्रतिनिधि निरीक्षण करेंगे. उसके बाद ही प्रमाणन और स्टीकर जारी होगा. जिन दुकानों के पास यह स्टीकर होगा, वहां से खरीदी गई पूजा सामग्री को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रमाणित माना जाएगा.

पारदर्शी तरीके से चलाया जा रहा है अभियान

वीएचपी का कहना है कि यह अभियान किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि हिन्दू समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए शुरू किया गया है. परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरा अभियान शांतिपूर्ण, कानूनी और पारदर्शी तरीके से चलाया जा रहा है.

परिषद ने भक्तों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित स्टॉलों से ही पूजा सामग्री खरीदें और ‘सनातन प्रतिष्ठा’ स्टीकर को देखकर ही खरीदारी करें. वहीं, जो दुकानदार इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में जाकर पंजीकरण और सत्यापन करा सकते हैं.

गौरतलब है कि छठ पर्व उत्तर भारत का एक प्रमुख लोकपर्व है, जिसमें सूर्यदेव और छठी मइया की उपासना की जाती है. यह पर्व खास तौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पूर्वांचली समुदाय में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget