एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा अभी नहीं छोड़ेगी पीछा, औसत AQI 398, जाने अगले 2 दिनों का हाल

Delhi AQI Today: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है. सीपीसीबी के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान प्रदूषण का स्तर और ज्यादा खराब होने की संभावना है.

Delhi News: दिल्ली की आबोहवाल में शुक्रवार की तुलना में आंशिक सुधार के बावजूद अब भी प्रदूषण का स्तर लगभग गंभीर श्रेणी में ही बनी हुई है. शनिवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगभग गंभीर श्रेणी के आसपास है. यानी दिल्ली की हवा आज भी जहरीली ही है. शनिवार को दिल्ली में औसत एक्यूआई 398 दर्ज किया गया. दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है. सीपीसीबी के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान प्रदूषण का स्तर और ज्यादा खराब होने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक द्वारका, सेक्टर आठ, आईजीआई हवाई अड्डा, आरके पुरम, ओखला फेज टू, आनंद  विहार, मयूर वि​हार, सोनिया विहार, मुंडका, नरेला, बवाना जैसी जगहों पर सुबह 6 बजे एक्यूआई का आंकड़ा 400 के आसपास दर्ज किया गया. 

शुक्रवार को औसत AQI 405

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक शुक्रवार को औसत एक्यूआई शाम 4 बजे 405 दर्ज किया गया था. शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 398 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसान आरके पुरम में एक्यूआई 396, न्यू मोती बाग में 350, आईजीआई एयरपोर्ट इलाके में 465 और नेहरू नगर में 416 दर्ज की गई. गुरुवार को राजधानी का एवरेज एक्यूआई 419 था.  बुधवार को यह 401, मंगलवार को 397 और  सोमवार को 358 दर्ज किया गया था. 

NGT का ग्रैप 4 का सख्ती से लागू करने के निर्देश

दीपावली के बाद फिर से दिल्ली की आबोहवा नियमित रूप से खराब श्रेणी में है. इस बीच एनजीटी ने हवा की गुणवत्ता में सुधार की कमी का हवाला देते हुए शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को वायु गुणवत्ता सूचकांक को सुधारने के लिएं सख्ती से ग्रैप 4 के मानकों को लागू करने के निर्देश दिए हैं. एनजीटी के आदेश में कहा गया कि पहले बताए गए उपायों से विभिन्न राज्यों में वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार नहीं हुआ.एनजीटी ने ट्रिब्यूनल ने संबंधित अधिकारियों से रणनीतियों का फिर से मूल्यांकन करने को कहा. ट्रिब्यूनल के निर्देशों के मुताबिक 20 नवंबर तक ताजा कार्रवाई रिपोर्ट आने की उम्मीद है.

बता दें कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 450 के बीच गंभीर माना जाता है. एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

RRTS Connect App: एक क्लिक से RRTS कनेक्ट मोबाइल ऐप पर टिकट करें बुक, जानें इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget