एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS: बिना चीर-फाड़ आंख के कैंसर का एम्स में हो रहा इलाज, अब तक 10 हजार मरीजों को मिला लाभ

Delhi AIIMS News: डॉक्टर दीपक अग्रवाल के मुताबिक गामा तकनीक से इलाज कराने में 75 हजार रुपये का खर्च आता है. आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारियों का फ्री में इलाज होता है.

Delhi AIIMS Gamma Knife Technology: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अनुभवी डॉक्टरों की टीम और विज्ञान की जुगलबंदी चिकित्सा जगत में लगातार नए आयामों को स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में अब एम्स के डॉक्टर गामा नाईफ तकनीक की मदद से आंखों की उस कैंसर का सफल इलाज कर पा रहे हैं, जो इससे पहले तक या तो लाईलाज मानी जाती थी, या फिर इसमें मरीजों की आंखों को निकालना पड़ता था. 

आंखों को निकालने की वजह से लोग उम्र भर के लिए अंधेपन को जीने के लिए मजबूर हो जाते थे. ऐसा इसलिए कि कैंसर के ट्यूमर के इलाज के बाद ट्यूमर के साथ उनकी आंखों को भी निकलना पड़ता था. खराब  आंखों को निकालने के बाद नई आंख प्रत्यारोपित करना पहले संभव नहीं था. 

आंखों को निकालने की जरूरत नहीं

गामा नाईफ नाम की इस नई तकनीक इजाद होने से आंखों को निकालना की अब जरूरत नहीं पड़ती. यानी अब बिना किसी चीर-फाड़ के ही आंखों के कैंसर का इलाज होने लगा है. इतना ही नहीं, मरीज चंद घंटों में वापस अपने घर भी जा सकते हैं. क्या है गामा नाईफ और कैसे होता है, इससे कैंसर का इलाज? 

चीरा लगाने से भी फुरसत

एम्स के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. दीपक अग्रवाल ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि गामा नाईफ एक विशेष प्रकार की रेडियो थेरेपी मशीन है, जिसे स्टीरियो टैक्टिक रेडियो सर्जरी कहा जाता है. इस मशीन के माध्यम से दिमाग के किसी भी तरह के ट्यूमर और आंखों के कैंसर का इलाज किया जा सकता है. इस मशीन के नाम मे नाईफ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसमें किसी भी तरह के चीरे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है. मरीज इस तकनीक से उपचार कराने के बाद चंद घंटों में इलाज के बाद अपने घर लौट सकते हैं.

10 हजार से ज्यादा मरीज करा चुके हैं इलाज

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस मशीन में एक विशेष रेडिएशन चैंबर होता है, जिसके माध्यम से तय किए गए एक ही केंद्र बिंदु पर 200 से ज्यादा किरणें जाती हैं और आसपास के स्ट्रक्चर को बिना नुकसान पहुंचाए यह मशीन अपना काम करती है. इसमें मरीज के उपचार के लिए एक ही बार में हाई डोज दिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि अब तक 10 हजार से ज्यादा मरीजों का इस तकनीक के माध्यम से सफल इलाज किया जा चुका है. 

बता दें कि दिल्ली एम्स देश का पहला अस्पताल है, जहां इस तकनीक से बिना चीरा लगाए आंखों की कैंसर समेत दिमाग के ट्यूमर का इलाज किया जा रहा है. 

आयुष्मान कार्डधारियों का इलाज फ्री

डॉक्टर दीपक अग्रवाल के मुताबिक इस तकनीक से इलाज कराने में 75 हजार रुपये का खर्च आता है. जबकि आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारियों का इलाज यहां मुफ्त में होता है. इसके लिए मरीज को बार-बार आने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. बस सिंगल विजिट में उनका इलाज हो जाता है और फिर मरीज अपने घर लौट जाते हैं. 

Lok Sabha Elections: कांग्रेस आज कर सकती है दिल्ली की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान, ये हैं टिकट के दावेदार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget