एक्सप्लोरर

दिल्ली: फर्जी दस्तावेजों पर अमेरिका भेजने वाला एजेंट गिरफ्तार, पंजाबी वेब सीरीज में कर चुका है काम

Delhi Crime: दिल्ली में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने वाले एक एजेंट को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक पंजाबी वेब सीरीज में कम कर चुका है.

Delhi Crime News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को हिंदुस्तान से कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम इंद्रजीत सिंह है जो कि हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला है. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इंद्रजीत सिंह खुद साल 2017 में डोंकी रूट के जरिए कनाडा होते हुए अमेरिका चला गया था. बाद में साल 2022 में उसे अमेरिका का पीआर भी मिल गया था. इंद्रजीत सिंह साल 2023 में अपनी दादी के देहांत के बाद भारत वापस आया था और उसके बाद से ही यहां पर कुछ एजेंट के संपर्क में आकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को डोंकी रूट से अमेरिका भेजने का काम करने लगा.

कैसे हुई एजेंट की गिरफ्तारी?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाल ही में कनाडा से एक यात्री दिलराज सिंह को वापस इंडिया डिपोर्ट कर दिया गया था.  आईजीआई एयरपोर्ट वापस पहुंचने के बाद जब इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने दिलराज सिंह से पूछताछ की तो पता चला की उसके सभी दस्तावेज फर्जी थे.  दिलराज सिंह को पंचकूला के रहने वाले एजेंट इंद्रजीत सिंह ने अपना पासपोर्ट और पीआर अपना मुहैया कराया था. जिसके लिए  एजेंट को 50 लाख  रुपये दिए जाने थे. दिलराज सिंह ने इंद्रजीत सिंह को 10 लख रुपये एडवांस भी दे दिए थे. 

प्लानिंग के मुताबिक दिलराज सिंह को एजेंट इंद्रजीत सिंह के पासपोर्ट और पीआर के जरिए इंडिया से पहले नेपाल और फिर वहा से कनाडा तक जाना था. आगे कनाडा से डोंकी रूट के जरिए दिलराज सिंह को अमेरिका भेजा जाना था. लेकिन दिलराज सिंह कनाडा तक पहुंचने में तो कामयाब हो गया लेकिन वहां के इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसके इन फर्जी पासपोर्ट और दूसरे दस्तावेजों को पकड़ लिया और वापस हिंदुस्तान डीपोर्ट कर दिया.

एजेंट वेब सीरीज में कर चुका है काम

दिल्ली पुलिस के मुताबिक एजेंट इंद्रजीत सिंह जब साल 2023 में अपनी दादी की मौत के बाद हिंदुस्तान आया था. तब उसने मोहाली में एक आर्ट थिएटर ज्वाइन कर लिया था. कुछ समय एक्टिंग सीखने के बाद उसने पंजाबी वेब सीरीज में भी काम किया था. हालांकि वह वेब सीरीज अभी तक रिलीज नहीं हुई है. पुलिस इंद्रजीत सिंह से पूछताछ कर उसके बाकी नेटवर्क की गिरफ्तारी में लग गई है और साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि अब तक इस तरीके से कितने लोगों को डोंकी रूट के जरिए विदेश भेज चुके हैं.

ये भी पढ़ें: BJP के झुग्गी झोपड़ी प्रवास पर CM आतिशी का हमला, कहा- 'उन्हें गरीबों से नफरत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget