एक्सप्लोरर

'दिल्ली में धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध नर्सिंग होम', ACB की जांच में बड़ा खुलासा, एक्शन की तैयारी

Delhi ACB News: दिल्ली एसीबी ने राष्ट्रीय राजधानी में संचालित 62 निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया. इनमें से चार अवैध पाए गए हैं. 40 अन्य अस्पतालों में गंभीर लापरवाही के मामले सामने आए हैं.

Delhi News: दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की राष्ट्रीय राजधानी में संचालित निजी चिकित्सा केंद्रों की जांच में बड़े पैमाने पर लापरवाही और नियमों के उलंघन का मामला सामने आया है. एसीबी ने पंजीकरण और नियामक प्रबंधन की जांच में पाया है कि चार निजी अस्पताल कथित रूप से अवैध रूप से चल रहे हैं. इतना ही नहीं, 40 अन्य अस्पतालों में कई विसंगतियां मिली हैं. 

25 मई को विवेक विहार स्थित नवजात शिशु अस्पताल में लगी भीषण आग में सात शिशुओं की मौत की घटना के बाद से एसीबी एक्शन मोड में है. एसीबी की टीमों ने पिछले एक हफ्ते में दिल्ली के कई हिस्सों में 62 निजी चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण किया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में 62 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया और उनमें से चार अवैध रूप से चल रहे थे. इन चार अस्पतालों में से दो पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और कोंडली में स्थित हैं. एक पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में और एक दक्षिणी दिल्ली के देवली इलाके में स्थित है. ये अस्पताल लाइसेंस दिखाने या संबंधित प्राधिकरण से पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में विफल रहे हैं.
  
कइयों के पास एनओसी तक नहीं

एसीबी अधिकारियों के अनुसान 40 अन्य चिकित्सा केंद्रों में बड़े पैमाने पर विसंगतियां पाई गई हैं. इनमें से कुछ में स्वीकृत क्षमता से ज्यादा बिस्तर है, तो कुछ बिना अग्नि संबंधी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के संचालित हैं. इनमें अग्नि-सुरक्षा के उचित उपाय नहीं हैं, पुराने अग्निशामक यंत्रों हैं या उनके पास ऐसे पंजीकरण प्रमाणपत्र हैं, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है. 

जल्द शुरू होगा जांच का दूसरा चरण
 
एसीबी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण के पहले चरण के बाद एक रिपोर्ट तैयार कर ली है और अस्पतालों में कथित विसंगतियों के बारे में सतर्कता विभाग को सूचित कर दिया है. एसीबी के मुताबिक वे जल्द ही दिल्ली में बड़े पैमाने पर निरीक्षण का दूसरा चरण शुरू करेंगे. दिल्ली में 1,000 से अधिक निजी अस्पताल और नर्सिंग होम हैं. 

Delhi Water Crisis: 'दिल्ली में पानी संकट हरियाणा सरकार की साजिश', आतिशी का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget