एक्सप्लोरर

'दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल ने अडानी ग्रीन एनर्जी को घुसने नहीं दिया', संजय सिंह का केंद्र पर वार

Adani Group USA Controversy: अडानी विवाद के बीच आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पहला फायदा भारत का नहीं कारोबारी गौतम अडानी का देखते हैं.

Delhi News: भारतीय अरबपति गौतम अडानी एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. गौतम अडानी की आड़ में विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है. अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अडानी ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट को लेकर आज बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के मित्र गौतम अडानी ने पूरी दुनिया में भारत को शर्मशार किया है.

आप सांसद ने आरोप लगाया कि अडानी ने भारत में 12 हजार मेगावॉट बिजली सप्लाई का ठेका अधिकारियों को हजारों करोड़ रुपये रिश्वत देकर हासिल किया. इसमें अमेरिकी कंपनियों ने भी 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी निवेशकों का पैसा डूब न जाए, इसलिए अमेरिकी अदालत ने जांच की है. जांच में खुलासा हुआ है कि गौतम अडानी के भतीजे सागर अडानी ने भारी भरकम रिश्वत दी है. लिहाजा अमेरिकी अदालत ने गौतम अडानी और भतीजे सागर अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

गौतम अडानी की आड़ में संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

संजय ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच की जाये. साथ ही प्रधानमंत्री से पूछताछ हो और रिश्वत देने वाले गौतम अडानी- सागर अडानी और रिश्वत लेने वाले अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाये. संजय सिंह ने कहा, "मैंने एक फिल्म का गाना सुना था, तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा. प्रधानमंत्री अडानी के लिए यही गाना गाते हैं. जिस देश में जाते हैं, जिस कार्यक्रम में जाते हैं, जिस योजना की शुरुआत करते हैं, उसमें पहला फायदा भारत का नहीं अडानी का देखते हैं."

'कहीं कोई जांच नहीं, कहीं कोई कार्रवाई नहीं, ऐसा क्यों?'

आप सांसद ने आगे कहा कि अमेरिकी अदालत की जांच के बाद खुलासे ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूरा देश अचंभित है कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार और इतना बड़ा लूट का धंधा बीजेपी के नेतृत्व में चल रहा है. सारे सबूत होने के बावजूद कहीं कोई जांच नहीं, कहीं कोई कार्रवाई नहीं. ऐसा क्यों हो रहा है? संजय सिंह ने कहा कि 12 हजार मेगावॉट का ठेका 2,125 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के बाद मिला. गौतम अडानी ने भारत में अधिकारियों को 2,125 करोड़ रुपये की रिश्वत दी.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में महंगी बिजली बेचने का ठेका मिला. हिंदुस्तान की जनता से कितनी लूट हो रही है. आप सांसद ने कहा कि गौतम अडानी और सागर अडानी को भारत में तत्काल गिरफ्तार किया जाए. दोनों से पूछताछ कर के बाद सच्चाई का पता चलेगा.

संजय सिंह ने कहा कि भारत की जनता से महंगी बिजली के नाम पर हजारों करोड़ों रुपये लूटने का मामला है. लूटकांड में प्रधानमंत्री, अडानी और बीजेपी शामिल हैं. संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल ने अडानी ग्रीन एनर्जी को घुसने नहीं दिया. अरविंद केजरीवाल ने महंगी बिजली बेचने और जनता को लूटने की छूट नहीं दी. अगर गलती से दिल्ली में बीजेपी आ गई तो महंगी बिजली के नाम पर जनता से भी पैसे लूटे जाएंगे. 

दिल्ली में संपत्ति खरीदने पर अब नहीं होंगे धोखाधड़ी के शिकार, MCD ने उठाया ये बड़ा कदम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget