एक्सप्लोरर

AAP सांसद राघव चड्ढा को हार्वर्ड कैनेडी स्कूल से मिला न्योता, ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में लेंगे हिस्सा

Raghav Chadha: AAP नेता राघव चड्ढा को हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता मिला है. उन्होंने कहा कि मैं यह निमंत्रण पाकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं.

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल ने अपने ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. यह सम्मान राघव चड्ढा के राजनीति, नवाचार और समाज सेवा के प्रति समर्पण को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाता है. दुनिया के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक हार्वर्ड कैनेडी स्कूल हर साल कुछ चुनिंदा वैश्विक लीडर्स को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने का मौका देता है.

5 से 13 मार्च तक बोस्टन, कैम्ब्रिज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर के प्रभावशाली नेता, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ एक साथ बैठकर इनोवेशन, लीडरशिप और नीति निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे. हार्वर्ड कैनेडी स्कूल लंबे समय से दुनिया भर में प्रभावशाली नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति निर्माताओं को तैयार करने के लिए जाना जाता है. यह संस्थान 21वीं सदी की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए वैश्विक नेताओं को कौशल और ज्ञान से लैस करने का काम करता है.

राघव चड्ढा ने क्या कहा?
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने पर राघव चड्ढा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का निमंत्रण पाकर मैं बेहद सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. यह मेरे लिए एक अनूठा अवसर है, जहां मैं दुनिया भर के विशेषज्ञों और नेताओं से सीखने के साथ-साथ अपनी समझ को और गहरा कर सकूंगा. यह वास्तव में मेरे लिए 'बैक टू स्कूल' जैसा मौका है."

उन्होंने आगे कहा, "इस कार्यक्रम के जरिए मुझे वैश्विक दृष्टिकोण से भारत की नीतिगत चुनौतियों को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद मिलेगी. मुझे विश्वास है कि इस अनुभव से मैं भारत के नीति निर्माण में और अधिक प्रभावी योगदान दे पाऊंगा." बता दें विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा राघव चड्ढा को 40 साल से कम उम्र के 'यंग ग्लोबल लीडर' के रूप में भी सम्मानित किया गया था. यह सम्मान दुनिया भर के उन युवा नेताओं को दिया जाता है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व कर रहे हैं.

ये उपलब्धि भारत के वैश्विक प्रतिनिधित्व को भी मजबूत करेगी
राघव चड्ढा की इस उपलब्धि से न केवल उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्तर पर लाभ मिलेगा, बल्कि यह भारत के वैश्विक प्रतिनिधित्व को भी मजबूत करेगा. उनकी भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी. यह कार्यक्रम युवा नेताओं को वैश्विक समस्याओं जैसे बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक अस्थिरता और सामाजिक असमानताओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करता है.

इसमें शामिल होने के बाद राघव चड्ढा रणनीतिक निर्णय लेने, नेतृत्व कौशल बढ़ाने और भारत की समस्याओं के लिए प्रभावी समाधान खोजने में और भी सक्षम बनेंगे. इस निमंत्रण के माध्यम से राघव चड्ढा को वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली नीति निर्माता और युवा नेता के रूप में नई पहचान मिली है, जो भविष्य में भारत की नीतिगत दिशा को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी.

ये भी पढ़ें: 'यह हमारी बपौती नहीं है, बल्कि...', दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट का AAP विधायकों को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget