एक्सप्लोरर

Delhi: किराड़ी में विकास पर AAP और BJP में टकराव, वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी को दी चुनौती

Delhi News: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने किराड़ी विधानसभा में जाकर विकास कार्यों का दावा किया. लेकिन, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनके दावे को हवा-हवाई करार दिया है.

Delhi Politics: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने हाल ही में किराड़ी विधानसभा में जाकर वहां विकास कार्यों का दावा किया, लेकिन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका दावा न सिर्फ झूठा है, बल्कि शर्मनाक भी है. सचदेवा ने आतिशी पर तीखा हमला बोला और किराड़ी की बदहाली का जिक्र करते हुए AAP की 10 साल की सरकार को कटघरे में खड़ा किया.

आतिशी ने किराड़ी में जाकर कहा था कि उनकी पार्टी ने वहां विकास के ढेर सारे काम किए हैं. लेकिन, वीरेंद्र सचदेवा ने इसे हवा-हवाई बात करार दिया. सचदेवा का कहना है कि किराड़ी में पिछले 10 सालों से हालात ऐसे हैं कि बरसात हो या न हो, सड़कों पर 9 महीने तालाब बने रहते हैं. न अच्छा स्कूल है, न कॉलेज और न ही कोई ढंग का अस्पताल. ये है AAP की विकास की सच्चाई. उनका आरोप है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किराड़ी को पूरी तरह नजरअंदाज किया है, जो दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभाओं में से एक है.

सचदेवा ने ये भी कहा कि किराड़ी में AAP की जीत विकास की वजह से नहीं, बल्कि जाति और धर्म के प्रभावों की वजह से हुई है. उनका तर्क है कि ओखला, बल्लीमारान और सीलमपुर जैसी सीटों की तरह किराड़ी में भी AAP ने वोट बैंक की राजनीति की, न कि वहां के लोगों की भलाई के लिए कुछ किया. उन्होंने आतिशी से सीधा सवाल पूछा, "अगर आपके 10 साल के विधायक रितुराज गोविंद ने इतना विकास करवाया था, तो फिर AAP को उन्हें टिकट से हटाना क्यों पड़ा? इसका जवाब दीजिए!" 

क्या है किराड़ी की असल हालत?

अगर किराड़ी की बात करें, तो ये इलाका सचमुच कई समस्याओं से जूझ रहा है. वहां की सड़कें अक्सर जलभराव से परेशान रहती हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है. स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी भी लंबे वक्त से एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है. स्थानीय लोगो के मुताबिक, किराड़ी की आम जनता अक्सर इन समस्याओं को लेकर शिकायत करते रहे हैं.

ऐसे में आतिशी का विकास का दावा वहां के लोगों को हजम नहीं हो रहा. वहीं, AAP का कहना है कि उन्होंने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव किए हैं, लेकिन किराड़ी जैसे खास इलाकों में हालात अभी भी सुधरने का इंतजार कर रहे हैं.

सचदेवा ने आतिशी को दी सीधी चुनौती

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आतिशी को चुनौती दी है कि वो अपने दावों का सबूत दें. उनका कहना है कि किराड़ी की जनता सब देख रही है और उसे सच पता है. दूसरी तरफ, आतिशी और AAP ने अभी इस हमले का कोई सीधा जवाब नहीं दिया है, लेकिन पार्टी पहले भी कहती रही है कि BJP सिर्फ आलोचना करती है, काम नहीं. अब सवाल ये है कि क्या आतिशी सचदेवा के सवालों का जवाब देंगी या ये मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रह जाएगा?

किराड़ी में विकास को लेकर आतिशी और वीरेंद्र सचदेवा के बीच छिड़ी ये जंग दिल्ली की सियासत को गरमा रही है. एक तरफ AAP अपने काम गिना रही है, तो दूसरी तरफ BJP इसे झूठ का पुलिंदा बता रही है. हकीकत में किराड़ी के हालात बताते हैं कि वहां अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. अब जनता को फैसला करना है कि वो किसके दावे पर भरोसा करती है. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट पर DU के बाद JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...
CJP प्रोटेस्ट पर JNU की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें नहीं तो...
'मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन...' सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन...' सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget