एक्सप्लोरर

दिल्ली में 9 साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या, ब्रीफकेस में मिला शव! रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

Delhi Rape Case: नेहरू विहार में एक 9 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला सामने आया है, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Nehru Vihar Rape Case: दिल्ली के नेहरू विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. बच्ची का शव एक बंद मकान में ब्रीफकेस के अंदर मिला, जिसमें से लगातार खून रिस रहा था.

यह घटना 7 जून की रात करीब 8:41 बजे की है, जब पुलिस को एक कॉल मिली कि नेहरू विहार की गली नंबर 2 में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लड़की को उसके पिता जेपीसी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में उसके चेहरे पर गहरी चोटों के निशान और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है.

खून से सनी अर्धनग्न बेटी को देख कांप गए पिता
मृत बच्ची के पिता ने बताया कि शनिवार शाम उनकी बेटी पास में रहने वाली अपनी बड़ी अम्मी को बर्फ देने के लिए घर से निकली थी. काफी देर तक जब वह नहीं लौटी, तो परिजनों को काफी चिंता होने लगी जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. 

जिस परिजन के घर उसे बर्फ लेकर जाना था वहां पहुंचे तो पता चला कि वह घर आई ही नहीं. परिजनों ने आसपास के बच्चों से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि बच्ची एक मकान की ओर गई थी. जब पिता उस मकान पर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा था. ताला तोड़कर अंदर जाने पर उन्हें एक ब्रीफकेस मिला, जिसमें से खून रिस रहा था. 

जैसे ही उस ब्रीफकेस को खोला देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बेहोशी की हालात में अर्धनग्न खून से लथपथ पड़ी हुई है. तुरंत खुद को संभालते हुए वे बच्ची को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

परिवार का आरोप- कुछ स्थानीय लड़कों ने किया रेप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घिनौनी वारदात को इलाके के ही कुछ स्थानीय लड़कों ने अंजाम दिया है. उनका कहना है कि आरोपी वारदात के तुरंत बाद से ही फरार हैं.

पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और FIR नंबर 300/25 के तहत BNS की धारा 103(1)/66/13(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और अलीगढ़ में छापेमारी
जानकारी के अनुसार, हैवानों की तलाश के लिए पुलिस ने 6 टीमें गठित की हैं. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही, आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं जो दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और अलीगढ़ में लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि वे सभी तकनीकी और स्थानीय सुरागों को खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके.

इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द कानून के कटघरे में लाया जाएगा. यह मामला एक बार फिर से राजधानी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'बहुत जल्द हमारे देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा और...'
अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'बहुत जल्द हमारे देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा और...'
दिल्ली में बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं, गर्मी से राहत, 16 जून को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली में बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं, गर्मी से राहत, 16 जून को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली में बिजली बिल पर बड़ा अपडेट, सब्सिडी वाले लाखों उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा PPAC का बोझ
दिल्ली में बिजली बिल पर बड़ा अपडेट, सब्सिडी वाले लाखों उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा PPAC का बोझ
दिल्ली BJP की नई टीम होगी तैयार, कई मौजूदा पदाधिकारी हटेंगें, युवाओं को मिलेगा मौका
दिल्ली BJP की नई टीम होगी तैयार, कई मौजूदा पदाधिकारी हटेंगें, युवाओं को मिलेगा मौका

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget