एक्सप्लोरर

दिल्ली की कोर्ट का असाधारण फैसला, मासूम पर खौफनाक हमले के आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा, कहा- 'यह घटना...' 

Delhi News: दिल्ली की कोर्ट ने कहा कि हैरानी होती है कि आरोपी स्वयं 3 बच्चों का पिता है. बावजूद इसके उसने निर्ममता से मासूम बच्चे की जान लेने की कोशिश की. यह अपराध मानवता के नाम पर कलंक है. 

Delhi Latest News: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने आठ पहले 7 साल के मासूम पर बेरहमी और जानलेवा हमला करने के मामले को आसाधारण और अमानवीय घटना करार दिया है. अदालत ने इस मामले में आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए कहा कि 'यह घटना खौफनाक मानसिकता का प्रतीक' है. यह समाज में दहशत पैदा करने वाला है. 

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपराधी मोहम्मद मोई उर्फ मोहित को आईपीसी की धारा 307 यानी हत्या का प्रयास और 364 यानी हत्या के इरादे से किडनैप करना के तहत दोषी करार दिया. कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज अमित सहरावत ने फैसला सुनाते हुए कहा, "एक मासूम बच्चे पर पत्थरों से हमला करना और ब्लेड से उसके शरीर को छलनी कर देना, एक सामान्य अपराध नहीं बल्कि रोंगटे खड़ी कर देने वाली खौफनाक वारदात है." 

क्या है पूरा मामला? 

यह घटना साल 2017 की है. जब आरोपी ने 5 से 7 साल की उम्र के मासूम बच्चे को किडनैप कर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके सिर पर कई बार पत्थरों से हमला किया. इससे भी उसका मन नहीं भरा तो ब्लेड से उसका चेहरा, हाथ पर कंधे समेत पूरे शरीर को घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी मासूम बच्चे को खून से लथपथ हालत में मरने के लिए छोड़कर भाग गया. 

तीन बच्चों का बाप है आरोपी

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह सोचकर हैरानी होती है कि आरोपी स्वयं तीन बच्चों का पिता है. बावजूद इसके उसने इतनी निर्ममता से एक मासूम बच्चे की जान लेने की कोशिश की. आरोपी द्वारा किया गया यह अपराध मानवता के नाम पर कलंक है. 

पीड़ित बच्चा घटना को याद कर डरा 

कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब पीड़ित बच्चा मुआवजे के लिए कोर्ट में पेश हुआ तो घटना के 8 साल बीत जाने के बावजूद वह कोर्ट रूम में बेहद डरा हुआ था. हालांकि, इस मामले की सुनवाई के दौरान बच्चा बार-बार यही कह रहा था कि आरोपी फिर से उसे नुकसान पहुंचा सकता है. 

आरोपी रहम का हकदार नहीं- कोर्ट 

दिल्ली की कोर्ट ने इस मामले में आरोपी की आर्थिक स्थिति और उसके बच्चों के भविष्य की दलीलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को समाज में कोई सहानुभूति नहीं मिलनी चाहिए. ऐसे आरोपी की असली जगह जेल है. ताकि यह दूसरों के लिए भी उदाहरण बन सके. 

बच्चे को मुआवजा देने का आदेश 

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी को आदेश दिया है कि पीड़ित बच्चे को सही मुआवजा दिया जाए. कड़कड़डूमा कोर्ट ने यह माना कि पीड़ित बच्चा आज भी मेंटली हैरेसमेंट और अपनी सुरक्षा को लेकर डर की भावना से जूझ रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Delhi News: राजघाट बस डिपो के पास जंगल में भड़की भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
दिल्ली: राजघाट बस डिपो के पास जंगल में भड़की भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे और भी सख्त, अब चालान टालना पड़ सकता है भारी, होगा ये एक्शन
दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे और भी सख्त, अब चालान टालना पड़ सकता है भारी, होगा ये एक्शन
Delhi News: दिल्ली मेट्रो में सफर होगा और स्मार्ट, पुरानी RS-1 ट्रेनें हाईटेक सुविधाओं के साथ होंगी अपग्रेड
दिल्ली मेट्रो में सफर होगा और स्मार्ट, पुरानी RS-1 ट्रेनें हाईटेक सुविधाओं के साथ होंगी अपग्रेड

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget