एक्सप्लोरर

दिल्ली में 7 साल का मासूम नाले में डूबा, रक्षाबंधन पर आंसुओं के साथ बहन ने दी अंतिम विदाई

Drowning Case in Delhi: दिल्ली में एक मासूम की मौत के बाद AAP और BJP में आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया है. आप ने घटना के लिए उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Delhi News Today: बाहरी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां के शहीद सुखदेव कॉलोनी में बीते रविवार (18 अगस्त) को एक 7 वर्षीय मासूम प्रिंस घर से शौच के लिए निकला था. इसी दौरान नाले में गिरने से प्रिंस की मौत हो गई. 

हादसे का पता बच्चे के परिजनों को तब चला जब उसे तलाश करके थक चुके परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत अशोक विहार थाने की पुलिस को दी. बच्चे की तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नालों में भी प्रिंस की तलाश शुरू की. 

पुलिस को नाले में नजर आया था प्रिंस का पैर
तलाश के दौरान रात साढ़े 8 बजे उन्हें घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खुले नाले में प्रिंस का पैर नजर आया, जिसके बाद उसके शव को नाले से बाहर निकाला गया. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया.

रविवार की रात को बरामद किए गए शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसे अगले दिन यानी सोमवार की सुबह 11 बजे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

रक्षा-बंधन पर आया भाई का शव
प्रिंस के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, उनकी आंखों से बहते आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रक्षा-बंधन के दिन उसकी 4 साल की बहन जो उसे राखी बांधने वाली थी, उसने आंसुओं से अपने भाई को अंतिम विदाई. 

प्रिंस की मां ने बताया कि हर दिन वह अपने बेटे को शौच कराने ले जाती थी, लेकिन रविवार को कुछ काम होने की वजह से उसके साथ नहीं जा सकी. इसके बाद वह अकेले ही चला गया और यह हादसा हो गया. मृतक की मां के मुताबिक, कॉलोनी की सड़क के साथ लगे नाले में कई जगह स्लैब नहीं हैं, अगर ये नाले ढंके होते तो उनका बेटा आज जिंदा होता.

पुलिस ने क्या कहा?
उत्तर पश्चिमी DCP जितेंद्र मीना ने मीडिया को हादसे की जगह दिखाते हुए कहा कि इसी नाले से रविवार को बच्चे की डूबी हुई लाश बरामद हुई थी. जिसके बाद उसे निकाला गया और जांच में मृत पाया गया. इस संबंध में लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि एमसीडी और पीडब्लूडी से नाले के रख-रखाव से संबंधित अधिकारियों की जानकारी मांगी है.

आप और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग
दूसरी तरफ अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. इस हादसे के बाद बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसके लिए सीधे तौर पर डीएसआईडीसी और दिल्ली नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है.

आम आदमी पार्टी ने बच्चे की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बीजेपी को इस मामले में राजनीति न करने की सलाह दी है. बीजेपी के आरोप पर पलटवार करते हुए आप ने कहा कि "स्थानीय पार्षद बीजेपी का ही है." 

साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि "आप सरकार ने यहां पर टॉयलेट बनवाया था, जिसे उपराज्यपाल के आदेश पर तोड़ दिया गया. अगर टॉयलेट होता तो बच्चे को खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ता और नाले में डूबने से मौत भी नहीं होती."

ये भी पढ़ें: लेटरल एंट्री पर संजय सिंह का दावा, '4 राज्यों के चुनावों के बाद IAS में आरक्षण खत्म होगा'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget