एक्सप्लोरर

अयोध्या के बाद अब दिल्ली में भी होगा दीपोत्सव का आयोजन, ड्रोन और भव्य लेजर शो का भी दिखेगा नजारा 

Deepotsav 2024 Delhi: दिल्ली के यमुना आरती आयोजन में 3.5 से अधिक दिये जलाए जाएंगे. इस आरती में विभिन्न क्षेत्रों से आए रहवासी, विद्यार्थी और कलाकार भाग लेंगे.

Delhi Deepotsav 2024: दिल्ली में 13 नवंबर 2024 की शाम को दीपोत्सव का आयोजन होगा. यह आयोजन देव दीपावली, गुरु पर्व, और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पूर्व हो रहा है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा आयोजित यमुना आरती में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल होंगे. यह कार्यक्रम कश्मीरी गेट के पास पुनर्विकसित वासुदेव घाट पर मनाया जाएगा.
 
यमुना आरती आयोजन में 3,50,000 से अधिक दिये जलाए जाएंगे. इस आरती में विभिन्न क्षेत्रों से आए रहवासी, विद्यार्थी और कलाकार भाग लेंगे. कार्यक्रम में एक भव्य ड्रोन और लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही, वासुदेव घाट पर स्थित 'बारादरी' में भव्य राम दरबार का मंचन किया जाएगा.

मार्च 2024 में हुआ था उद्धाटन

मार्च 2024 में वासुदेव घाट का उद्घाटन किया गया था. उपराज्यपाल के मुताबिक इस दीपोत्सव का उद्देश्य शहर के लोगों को नदी के समीप लाना और उन्हें नदी की सफाई में भागीदार बनाना है. दिल्ली दीपोत्सव आध्यात्मिकता और पर्यावरणीय स्थिरता के संगम को प्रदर्शित करेगा. वासुदेव घाट भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है. यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से लाई गई मूर्तियां और कलाकृतियां शामिल हैं.

उपराज्यपाल दफ्तर के मुताबिक इस वर्ष की शुरुआत से घाट पर आयोजित होने वाली भव्य यमुना आरती, जो प्रति सप्ताह दो बार होती है, अब एक आकर्षक ड्रोन शो के साथ और भी भव्य बन जाएगी, जो आध्यात्मिक वातावरण को और भी दिव्यं करेगी. रोशनी, साउंड और गति के इस अद्भुत तालमेल से यह आयोजन सभी आगंतुकों के लिए एक यादगार क्षण होगा.

वासुदेव घाट की ये है खासियत

वासुदेव घाट में सुसज्जित उद्यान, कच्चे पैदल मार्ग आदि स्थान विकसित किए गए हैं, जिससे यह एक आदर्श सार्वजनिक हरित क्षेत्र के रूप में स्थापित हुआ है. यह घाट डीडीए द्वारा दिल्ली भर में विकसित किए जा रहे हैं. अन्य खुले सार्वजनिक स्थलों के समान तैयार किया गया है, जो न केवल पर्यावरण सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि लोगों को एक स्वच्छ और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में भी प्रेरित करता है.

दिल्ली में बेटे ने की मां की चाकू से गोदकर हत्या, पापा को बुलाकर मांगी माफी, फिर मौके से हो गया फरार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget