एक्सप्लोरर

दिल्ली में बेटे ने की मां की चाकू से गोदकर हत्या, पापा को बुलाकर मांगी माफी, फिर मौके से हो गया फरार 

Delhi Murder Case: दिल्ली के बदरपुर निवासी कृष्ण कांत ने मां की हत्या करने के बाद अपने पिता को फोन कॉल कर घर बुलाया. माफी मांगी और कहा आप ऊपर जाएं. इतना कहने के बाद वो घर से भाग गया.

Delhi Murder News: दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में एक कलियुगी बेटे ने मां की मामूली बात पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मां का कसूर इतना था कि वो अपने बेटे से बार-बार कह रही थी अब शादी कर ले. बेटा इस जिद पर अड़ा रहा कि मैं कनाडा जाऊँगा. मां ने इसकी इजाजत देने से इनकार किया तो उसने हत्या की बारदात को अंजाम दे दिया.

यह घटना 6 नवंबर 2024 को शाम करीब 5 बजे की. अपोलो अस्पताल से बदरपुर थाना पुलिस को एक सूचना मिली कि गीता नाम की एक महिला को खून से लथपथ हालात में अस्पताल भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला बदरपुर की रहने वाली है. उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. 

पापा को बस इतना बोला आप ऊपर जाएं 

सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस की जांच में सामने आया कि कृष्ण कांत जो महिला का बेटा है, ने दोपहर लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर अपने पिता को फोन कर घर आने के लिए कहा. जब उसके पिता, सुरजीत सिंह घर पहुंचे तो कृष्ण कांत ने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि ऊपर जाएं. इतना कह कर वो घर से भाग गया. 

बेटे ने जुर्म कुबूल किया

सुरजीत सिंह जब फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी गीता को खून से लथपथ पाया. उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे. सुरजीत सिंह ने पड़ोसियों की मदद से अपनी पत्नी को तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सुरजीत के बेटे कृष्ण कांत की तलाश भी शुरू की. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. जब उससे पूछताछ हुई तो उनसे अपना जुर्म कुबूल कर लिया. 

ये है हत्या की वजह 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन आरोपी कृष्ण कांत और उसकी मां दोनों घर पर अकेले थे. पुलिस ने बताया कि वो कनाडा जाना चाहता था, लेकिन परिवार पहले उसकी शादी करवाना चाहता था. इसी बात पर उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया. आरोपी कृष्ण कांत ने चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया. कत्ल करने के बाद उसने अपने पिता को फोन करके बुलाया और माफी मांगते हुए उन्हें ऊपर जाने के लिए कहा और फरार हो गया. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुरजीत सिंह पेशे से प्रोपर्टी डीलर है. उनके दो बेटे है. बड़ा बेटा कृष्ण कांत उर्फ केके है जो बेरोजगार है और नशे का आदी है. छोटा बेटा साहिल बैंक में नौकरी करता है. दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.

एक्शन मोड में दिल्ली पुलिस, अब गैंगस्टर्स और आर्म्स ​सप्लायर्स की खैर नहीं, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget