एक्सप्लोरर

DDMA Meet: तुर्की के भूकंप से सबक लेने की तैयारी, Delhi को फुलप्रूफ बनाने के लिए DDMA ने तैयार की ये रणनीति 

DDMA Meet News: डीडीएमए की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में में राज्य आपदा राहत बल जल्द स्थापित हो. 

DDMA Meet on Earthquake: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने 18 मार्च को फैसला​ लिया गया कि तुर्की (Turkey) और सीरिया में भूकंप (Earthquake) जैसी स्थितियों से निपटने के लिए दिल्ली को अन्य राज्यों की तरह राज्य आपदा राहत बल (SDRF) तैयार करने की जरूरत है. दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इस दौरान डीडीएमए ने शहर में एच3एन2, एच1एन1 फ्लू और कोविड की स्थिति की भी समीक्षा की. इस बैठक में मुख्य रूप से एलजी, सीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भारत के भूकंपीय मानचित्र पर 'उच्च क्षति जोखिम क्षेत्र IV' के तहत शहर की तैयारियों का जायजा लेने से पहले तुर्की और सीरिया में भूकंप पर चर्चा की.

डीडीएमए (DDMA) की बैठक में एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में आवास पैटर्न बिल्डिंग कोड के अनुसार नहीं हैं. अधिकांश भवन उच्च तीव्रता के भूकंप के झटकों को झेलने की काबिल नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कॉलोनियों की गलियां और सड़कें बेहद संकीर्ण हैं. तुर्की की तरह भूकंप आने पर उत्पन्न आपदाओं के मामलों में लोगों और वाहनों की आवाजाही लगभग असंभव जैसा होगा. एलजी ने सभी स्कूलों, अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों, अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों और विशेष रूप से 'विशेष क्षेत्र' और पुरानी दिल्ली के इलाकों में भूकंपरोधी भवन कोड के अनुसार रेट्रोफिटिंग करने का आह्वा किया. 

राहत कार्यों के लिए खुले स्थान पहले से हों तय

एलजी वीके सक्सेना ने भूकंप की स्थिति में बचाव कार्यों के लिए दिल्लीभर में खुली जगहों की पहचान करने, आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए हर जिले और उप-मंडल के स्तर पर अस्पतालों और एंबुलेंस, फायर टेंडर और बचाव के लिए पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संकरी गलियों और उपमार्गों को चौड़ा करने का आह्वान किया. ताकि आपात स्थिति में राहत दल जरूरतमंदों तक पहुंच सके. 

SDRF के गठन पर जोर

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपदाओं के न्यूनीकरण और उनके बाद के प्रभावों के संबंध में समय-समय पर गठित विभिन्न समितियों की सिफारिशों को संकलन और उस पर प्रभावी अमल पर जोर दिया. सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय और पुलिस मुख्यालय जैसे सरकारी कार्यालयों को रेट्रोफिटिंग के जरिए भूकंपरोधी बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अन्य राज्यों की तरह राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) को जल्द से जल्द स्थापित किया जाए, जो फिलहाल दिल्ली के पास नहीं है.

 यह भी पढ़ें:  Delhi Politics: MCD मेयर चुनाव से पहले दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस', AAP के दावे से बढ़ी सियासी हलचल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget