एक्सप्लोरर

Gurugram Coronavirus News: गुरुग्राम में फिर पकड़ी कोरोना ने रफ्तार, 15 फरवरी के बाद सामने आए सर्वाधिक केस

Gurugram: गुरुग्राम में बीते 24 घंटे में कोरोना के 331 केस सामने आए. 15 फरवरी के बाद यह केसों की सर्वाधिक संख्या है.

Gurugram News:  दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. कोविड के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बन गए हैं. पिछले 24 घंटे में शहर में कोरोना के 331 नए केस मिले, जबकि 288 मरीज इस दौरान ठीक भी हुए. 

रविवार को जिले में 3503 कोरोना टेस्ट किये गए, जिनमें से 331 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट रखने के अलावा कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है.

 गुरुग्राम में 10 फीसदी पहुंचा पॉजिटिविटी रेट
पिछले कुछ दिनों में जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि देखी गई है. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10 फीसदी पहुंच गया है. रविवार को पॉजिटिविटी रेज 9.45 फीसदी दर्ज किया गया.

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
शहर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों  की संख्या में भी उछाल देखने को मिला है लेकिन इसके बावजूद एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 1261 पहुंच गया. इसका मतलब साफ है कि जिस तेजी से मरीज ठीक हो रहे हैं, उतनी ही तेजी से नए मरीज भी मिल रहे हैं. रविवार को मिले कोरोना मरीजों की संख्या 15 फरवरी के बाद से सबसे अधिक है. अप्रैल महीने में 24 दिन के अंदर ही कोरोना के 3315 नए मरीज मिल चुके हैं.

कोरोना के बढ़ते मामलों पर बुधवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक होगी, जिसमें कोरोना पर काबू पाने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने की उम्मीद है. इस बैठक में शिक्षा विभाग व प्राइवेट स्कूलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है. बैठक में प्राइमरी तक के स्कूलों को बंद करने को लेकर भी फैसला हो सकता है.

वर्तमान में 12 मरीज अस्पताल में भर्ती
जिले में कोरोना के मामले बढ़ जरूर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम हैं. वर्तमान में 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें:

Gurugram News: गुरुग्राम नगर निगम मानसून को लेकर तैयार, जलभराव की समस्या से बचने के लिए ये है प्लान

Face Masks Mandatory: गुरुग्राम सहित हरियाणा के चार जिलों में मास्क अनिवार्य, चंडीगढ़ में भीड़ वाली जगहों पर पहनने की सलाह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget