एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान, न्याय यात्रा के जरिए करने जा रही ये काम

Delhi Congress Nyay Yatra: कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा के पहले चरण में 16 विधानसभाओं में 8 नवंबर से 13 नवंबर तक यात्रा चलेगी. दूसरे चरण में 18 विधानसभाओं में 15 नवंबर से 20 नवंबर तक यात्रा चलेगी.

Delhi Nyay Yatra कांग्रेस ने दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत की है. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार आयोजित कार्यक्रम में इस यात्रा की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने की. कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल ने दिल्ली न्याय यात्रा के लोगो और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली न्याय यात्रा के यात्रियों के लिए टी-शर्ट लॉन्च किया. इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर भी एक वीडियो भी लॉन्च किया गया. सोमवार से शुरू हुई यह यात्रा दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में चार चरणों में महीने भर तक चलेगी.
 
इस मौके पर देवेंद्र यादव ने कहा कि यह यात्रा दिल्ली की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए काम करने के लिए शुरू की गई है. पिछले 11 वर्षों में मोदी ने देश की जनता से वादे किए थे, महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने और देश को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे. लेकिन, पिछले वर्षों में लगातार संविधान को कमजोर बनाने और एकपक्ष नीति पर काम कर रहे हैं. जिसका खामियाजा देश की 95 प्रतिशत जनसंख्या भुगत रही है.
 
देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी ने उनकी आजीविका तक को संकट में डाल दिया है. इसी तरह आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूर्ण बहुमत होने के बावजूद जनता के लिए कुछ करने की बजाय हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और कांग्रेस पार्टी दोनों दलों की धोखाधड़ी को उजागर करेगी.
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के हकों, अधिकारों और विकास, उनकी समस्याओं, परेशानियों और संकट को निपटाने के लिए उनके घर के दरवाजे तक पहुंचकर दिल्ली न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी बातों को सुनेंगे. भविष्य में दिल्ली के विकास के लिए क्या करना है इससे आश्वस्त करके दिल्लीवालों को भी न्याय यात्रा से जोड़ा जाएगा.
 
किस चरण में कहां चलेगी दिल्ली न्याय यात्रा?
 
दिल्ली न्याय यात्रा के पहले चरण में 16 विधानसभाओं में 8 नवंबर से 13 नवंबर तक यात्रा चलेगी. दूसरे चरण में 18 विधानसभाओं में 15 नवंबर से 20 नवंबर तक यात्रा चलेगी. तीसरे चरण में 16 विधानसभाओं में 22 नवंबर से 27 नवंबर तक यात्रा चलेगी. चौथे चरण में 20 विधानसभाओं में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक यात्रा चलेगी.
 
देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी. दिल्ली जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए काम करेंगे. यह यात्रा दिल्ली की जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएगी.
 
लोगों से की न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील
 
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे दिल्ली जोड़ो यात्रा में भाग लें और अपनी समस्याओं को साझा करें. कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget