एक्सप्लोरर

दिल्ली में दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई को लेकर देवेंद्र यादव ने BJP को घेरा

Delhi News: दिल्ली में दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधा है.

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली की सभी मदर डेयरियों पर दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया.

इस मौके पर यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों की हितेषी है और लगातार महंगाई बढ़ाकर गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही है. उन्होंने कहा कि अब गरीबों के लिए ‘दाल-रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ’ जैसी कहावतें भी बेमानी लगने लगी हैं.

दूध सहित जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान पर
देवेन्द्र यादव ने आंकड़ों के साथ बताया कि 2014 में दूध 48 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 69 रुपये प्रति लीटर हो गया है, यानी 44% की वृद्धि.

यादव ने कहा कि इस अत्यधिक मूल्यवृद्धि के बावजूद सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. सरकार ने एक्साइज ड्यूटी और वेट बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है.

कांग्रेस का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
डीडीए मार्केट मदर डेयरी, मिंटो रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन किया और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की. इस अवसर पर कांग्रेस नेता  हारुन यूसुफ, श्री अनिल भारद्वाज, जावेद मिर्जा, अशोक जैन, कृष्ण मुरारी जाटव, और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मदर डेयरियों पर जाकर दूध उपभोक्ताओं से समर्थन हासिल किया और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया.

दवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी, गरीब इलाज से वंचित
यादव ने कहा कि खाद्य वस्तुओं के अलावा अब दवाइयां भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. हाल ही में NPPA ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में 10.7% वृद्धि की अनुमति दी है. इससे कैंसर, हार्ट, डायबिटीज और एंटीबायोटिक जैसी जरूरी दवाएं गरीब मरीजों के लिए और भी महंगी हो गई हैं. उन्होंने चेताया कि बाजार में नकली दवाओं का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है, जो कि एक गंभीर स्वास्थ्य संकट को जन्म दे सकता है.

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी  सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि महंगाई के खिलाफ इस संघर्ष में कांग्रेस का साथ दें और बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें.

ये भी पढ़ें: नमो भारत स्टेशनों पर अब इलेक्ट्रिक AC बसों की सुविधा, दिल्ली के किन इलाकों को होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget