एक्सप्लोरर

दिल्ली में इस एग्जिट पोल में महज इतनी सीटों पर सिमटी AAP, बीजेपी को बंपर बढ़त, जानें कांग्रेस का हाल

CNX Exit Poll Delhi: सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी सरकार बना सकती है. बीजेपी को 49.05 फीसदी, आप को 41.52 फीसदी, कांग्रेस को 5.37 फीसदी और अन्य को 4.06 फीसदी वोट मिल सकते हैं. 

CNX Exit Poll Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली की सत्ता से बाहर हो सकती है और 25 साल बाद बीजेपी सरकार बना सकती है. विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल इसी की तरफ इशारा कर रहे हैं. 

सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 70 में से 49 से 61 सीटें मिल सकती है. वहीं आप 10 से 19 सीटें जीत सकती है. कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है.

CNX Exit Poll के मुताबिक, बीजेपी को 49.05 फीसदी, आप को 41.52 फीसदी, कांग्रेस को 5.37 फीसदी और अन्य को 4.06 फीसदी वोट मिल सकते हैं. 

एक्सिस माई इंडिया

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में भी दावा किया गया है कि बीजेपी को 45 से 55, आप को 15 से 25 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है. एग्जिट पोल में बीजेपी को 48 फीसदी, आप को 42 फीसदी और कांग्रेस को 7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है.

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी और बीजेपी को आठ सीटें मिली थी. इससे पहले 2015 के चुनाव में आप ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. तीन सीटें बीजेपी ने जीती थी. यानि इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है. 

टुडेज चाणक्य

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 51 और आप को 19 सीटें मिल सकती है. मार्जिन ऑफ एरर प्लस/माइनस 6 सीट है. 

बीजेपी 25 सालों से दिल्ली की सत्ता से बाहर है. ऐसे में अगर ये एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित हुए तो बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी. वहीं कांग्रेस लगातार तीसरे चुनाव में खाता खोलने में नाकामयाब रहेगी. बता दें कि 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में रही. तब शीला दीक्षित लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बनीं.

Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में जनता किसे देखना चाहती है CM? एग्जिट पोल में सामने आया चौंकाने वाला नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget