एक्सप्लोरर

NEET PG Counselling: डॉक्टर्स के साथ मारपीट को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, की ये मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि ये वही डॉक्टर्स हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की सेवा की है.

Delhi Doctor Protest: दिल्ली में नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में हो रही देरी से नाराज प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ हुई पुलिस की झड़प के बाद आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. लेटर में उन्होंने इस घटना की निंदा की है. साथ ही सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से जल्द इस मसले का हल निकालने की मांग की है. 

'डॉक्टर्स के साथ हुआ दुर्व्यवहार'
प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ओमिक्रोन वायरस के खतरे के बीच एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. सोमवार को जब ये प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने इनके साथ मारपीट की, हाथ उठाया और दुर्व्यवहार किया."

'महामारी के दौरान की सेवा'
सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा, "ये वही डॉक्टर्स हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की सेवा की है. इस दौरान कई डॉक्टर्स की जान भी गई लेकिन वे फिर भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे. लेकिन आज डॉक्टर्स को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है ये दुख की बात है." 

केंद्र सरकार ने दी ये सफाई
वहीं इस मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत काउंसलिंग शुरू करने के लिए कई दिनों से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं. सभी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ आज मेरी विस्तार से बैठक हुई. सुप्रीम कोर्ट में केस होने से हम काउंसलिंग नहीं कर पा रहे हैं. 6 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई है इससे पहले भारत सरकार की ओर से हम सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट जमा कर देंगे. हमारे डॉक्टर कल जब धरना दे रहे थे तब उनके साथ पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार हुआ हो तो उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं." 

ये भी पढ़ें

Omicron in Delhi: दिल्ली मेट्रो में अब इतने लोग ही कर सकेंगे सफर, जानिए क्या हैं नई गाइडलाइंस

Delhi Corona Guidelines: दिल्ली में येलो अलर्ट! शादी और अंतिम संस्कार में सिर्फ इतने लोगों की मिलेगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget