एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल के बाद कौन होगा दिल्ली का 'सरदार', दावेदारों की लिस्ट में ये नाम सबसे आगे

Arvind Kejriwal News: दिल्ली सरकार के मुखिया केजरीवाल के बाद आतिशी इस वक्त सरकार में दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री है. वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में उनके पास पांच विभाग हैं.

Arvind Kejriwal Resignation Announcement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दो दिन बाद पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. ऐसे में दिल्ली के अगले सीएम को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया है.

इस रेस में आप नेता आतिशी मार्लेना का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. आप आलाकमान का करीबी होना और महिला होना उनके पक्ष में जाता है. वह सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की भी भरोसेमंद सहयोगी हैं. ऐसे में संभावना है कि आतिशी दिल्ली सरकार की कमान संभाल सकती हैं. वह 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं. वह आम आदमी पार्टी को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं.

दिल्ली सरकार के मुखिया केजरीवाल के बाद आतिशी इस वक्त सरकार में दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री है. वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में उनके पास पांच विभाग हैं. इनमें महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण विभाग और बिजली शामिल हैं. ऐसे में सीएम पद पर उनकी दावेदारी को खारिज नहीं किया जा सकता.

आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज का नाम सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है. सौरभ भारद्वाज के पास इस वक्त भारी भरकम विभागों की जिम्मेदारी है. वो सरकार और संगठन के मोर्चे पर पार्टी में अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं. ऐसे में तमाम सियासी समीकरणों को साधने के लिए पार्टी सीएम की कुर्सी उन्हें सौंप सकती है. जहां तक ​​राघव चड्ढा की बात है, तो पार्टी उन्हें भी दिल्ली की राजनीति में लाकर बड़ा दांव खेल सकती है.

कुलदीप कुमार का नाम भी है शामिल

इनके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत का नाम चर्चा के केंद्र में है. वहीं आप विधायक कुलदीप कुमार का नाम चौंकाने वाला हो सकता है. सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी चर्चा में है. हालांकि, सीएम केजरीवाल ने कहा है कि आप विधायक दल, जिसे अपना नेता चुनेगा, वही दिल्ली का सीएम बनेगा.

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर सीएम केजरीवाल ने तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि जो पीड़ा मेरे मन में है, वहीं मनीष सिसोदिया के मन में है. वे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का पद तभी संभालेंगे, जब दिल्ली की जनता कहेगी कि वो ईमानदार हैं. हम दोनों का फैसला जनता के हाथ में है. वहीं आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल से बाहर हैं. ऐसे में उनके नाम पर विचार होने की उम्मीद कम है.

केजरीवाल को ईमानदार मानते हो कि गुनहगार

इसके पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं संबोधित करते हुए कहा, "मैं जब जेल में था, तो भाजपा वालों ने पूछा कि केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया. मैं आपसे पूछने आया हूं कि क्या आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो कि गुनहगार . दो दिन के बाद मैं सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे. आप अपना फैसला सुनाओगे, तब मैं जाकर उस कुर्सी पर बैठूंगा."

CM अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर योगी के मंत्री की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget