एक्सप्लोरर

ED के चौथे समन पर पेश नहीं हुए CM केजरीवाल, कहा- 'लोकसभा चुनाव से पहले मुझे...'

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के चौथे समन पर हाजिर होंगे या नहीं इसको लेकर उन्होंने पहले की ही तरह रुख अपनाया हुआ है. इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi Kejriwal) ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforecement Directorate) द्वारा भेजे गए समन पर पेश नहीं हुए. अब मीडिया को प्रतिक्रिया दी है. सीएम केजरीवाल ने इस समन (Summon) को अवैध और गैरकानूनी करार दिया है. उन्होंने कहा कि दो साल से इस मामले में जांच चल रही है लेकिन उन्हें जांच में कुछ हासिल नहीं हुआ है. सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) से पहले मुझे गिरफ्तार कर चुनाव प्रचार से दूर करना चाहती है. 

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''ईडी ने मुझे चौथा नोटिस भेजा है जिसमें उन्होंने कहा है कि आप 18 या 19 जनवरी में से किसी भी तारीख को आ जाइए. ये चारों नोटिस भेजे गए हैं ये कानून की नजर में अवैध हैं. ऐसे नॉन-स्पेसिफिक नोटिस ईडी द्वारा जब भी भेजे गए हैं उनको कोर्ट ने खारिज कर दिया है. उन्हें अवैध और गैरकानूनी करार दिया है. मैंने ईडी को लिखकर दिया है लेकिन ईडी ने कोई जवाब नहीं दिया है.''

दो साल में ईडी को जांच में कुछ नहीं मिला- सीएम केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, ''ईडी एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत नोटिस भेज रहा है. ये जांच दो साल से चल रही है. दो साल में इनको कुछ नहीं मिला, कई अदालत इनसे पूछ चुकी हैं. कितने पैसे मिले, कोई सोना मिला, कहीं जमीन मिला, कितने पैसे की रिकवरी हुई.कोई कैश मिला? लोगों को मार-मार कर झूठे बयान लिए जा रहे हैं. दो साल से जांच चल रही है. लोकसभा चुनाव के दो महीने पहले अचानक नोटिस देकर मुझे क्यों बुलाया जाता है.

सीएम केजरीवाल का आरोप, चुनाव से पहले गिरफ्तार करने की साजिश
सीएम ने कहा, "चारों तरफ बीजेपी वाले घूम-घूमकर बता रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे. बीजेपी वाले को कैसे पता कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे क्योंकि बीजेपी ईडी चला रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले क्यों गिरफ्तार करेंगे. क्योंकि वह नहीं चाहते कि लोकसभा चुनाव में मैं प्रचार करूं. इस पूरी कवायद का, इस समन का मकसद लोकसभा चुनाव के पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करके उसको चुनाव में प्रचार करने से रोका. केवल ये इनका मकसद है. मैंने आज उनको जवाब दिया है और आगे देखते हैं कि क्या होता है."

ये भी पढ़ें- Delhi News: सावधान! अगर आप सस्ती कंस्ट्रक्शन मटेरियल लेने की सोच रहे हैं  तो पहले पढ़ लें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget