एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल के स्वास्थ को देखते हुए कोर्ट ने तिहाड़ जेल को दिया ये आदेश, जानें

Arvind Kejriwal News: वकील ने कोर्ट में बताया कि एक अप्रैल को ही एप्लीकेशन के जरिए ये अपील की गई थी कि सीएम केजरीवाल के लिए कुर्सी और मेज उपलब्ध कराई जाए, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया.

Arvind Kejriwal in Tihar Jail: दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल प्रबंधन को आदेश दिया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक केतली उपलब्ध कराई जाए. इतना ही नहीं, उनके किताबें पढ़ने के लिए जेल में टेबल और कुर्सी भी दी जाए. 

मालूम हो, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने सोमवार एक अप्रैल को सीएम केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने सीएम केजरीवाल के वकील की अपील पर गर्म पानी और चाय के लिए जेल में इलेक्ट्रिक केतली देने का आदेश दिया है. हालांकि, चाय जेल के नियमों के हिसाब से ही उपलब्ध की जाएगी. 

सीएम केजरीवाल के वकील को जेल मैनुअल उपलब्ध कराने के निर्देश
वकील ने कोर्ट में बताया कि एक अप्रैल को ही एप्लीकेशन के जरिए ये अपील की गई थी कि सीएम केजरीवाल के लिए कुर्सी और मेज उपलब्ध कराई जाए, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया. जज ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि सीएम केजरीवाल के वकील को जेल मैनुअल की एक कॉपी उपलब्ध कराएं. 

ईडी ने लगाए ये आरोप
बता दें, ईडी का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में शामिल हैं. ईडी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर साजिश में शामिल होने, पॉलिसी का मसौदा तैयार करने, रिश्वत लेकर दलालों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है.

सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य पर आतिशी की प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल सीवियर डायबेटिक हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम को डायबिटीज़ है. हेल्थ इश्यू के बावजूद वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते हैं. गिरफ्तारी के बाद उनका वजन भी कम हो गया है, जो चिंता का विषय है. बीजेपी उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है.

यह भी पढ़ें: Sanjay Singh Bail: AAP सांसद संजय सिंह तिहाड़ से रिहा, कहा- 'जेल के ताले टूटेंगे सारे नेता छूटेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget