एक्सप्लोरर

Delhi Metro: केजरीवाल सरकार ने केंद्र-DMRC के साथ MoU को दी मंजूरी, दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के काम में आएगी तेजी 

Delhi Metro News: आप सरकार, केंद्र और डीएमआरसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने का रास्ता साफ हो गया है. अब दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तीन गलियारों के निर्माण के कार्यों में तेजी आएगी. 

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मेट्रो रेल (Delhi Metro) के चौथे चरण के तहत बनाये जा रहे पहले तीन गलियारों पर दिल्ली सरकार, केंद्र  और डीएमआरसी (DMRC) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है. वर्तमान में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) इस परियोजना के हिस्से के रूप में 45 स्टेशन तक फैले तीन प्राथमिकता वाले गलियारों के 65.2 किलोमीटर लंबे हिस्से पर निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटा है. 

दिल्ली सरकार (Delhi Government) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार, केंद्र और डीएमआरसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है.’’ सीएम अरविंद केजरीवाल के इस फैसले से दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तीन गलियारों पर काम में तेजी आ जाएगी. 

मेट्रो के चौथे छह गलियारों पर होना है काम 

आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के इस फैसले से दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के काम में तेजी आएगी. चौथे चरण के पहले तीन कॉरिडोर यानी जनकपुरी वेस्ट-रामकृष्ण आश्रम, दिल्ली एरोसिटी-तुगलकाबाद स्टेशन और मजलिस पार्क-मौजपुर के लिए जरूरी एमओयू पर हस्ताक्षर होने का रास्ता साफ हो गया है. बता दें ​कि दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत छह कॉरिडोर का निर्माण का काम होना है. साल 2021 तक चौथे चरण का काम पूरा होना था, लेकिन जनकपुरी वेस्ट-रामकृष्ण आश्रम, दिल्ली एरोसिटी-तुगलकाबाद स्टेशन और मजलिस पार्क-मौजपुर का काम चल रहा है. जबकि रिठाला-नरेला, लाजपत नगर-साकेत जी ब्लाक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर को अभी तक मंजूरी भी नहीं मिली है. इन गलियारों पर काम अभी पेंडिंग है. बता दें कि तीन गलियारों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर होने का काम पेंडिंग में चल रहा था.

Delhi Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, प्रदूषण में आई कमी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget